इनकम टैक्स की रेड से घबराए करोड़पति ने खुद को मार ली गोली

Untitled 10 copy 26

कर्नाटक। बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक और कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन, प्रसिद्ध रियल एस्टेट कारोबारी सीजे राय की बुधवार को मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब उनके आवास और दफ्तर समेत कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की टीम छापेमारी कर रही थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर चल रही कार्रवाई के दौरान सीजे राय ने अपने आवास पर खुद को गोली मार ली। घटना के समय इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीजे राय बेंगलुरु के बड़े और प्रभावशाली रियल एस्टेट कारोबारियों में गिने जाते थे। उनकी कंपनी कॉन्फिडेंट ग्रुप का रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़ा टर्नओवर रहा है। इनकम टैक्स विभाग लंबे समय से कथित टैक्स अनियमितताओं की जांच कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा […]

Spread the love
Read More
India's Maritime Policy
homeslider International

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

शाश्वत तिवारी India’s Maritime Policy:  भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ के मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा और जमीनी समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए दो अलग-अलग कूटनीतिक मोर्चों पर बड़ी सफलता हासिल की है। हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्षा को धार देने से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम प्रदान करने […]

Spread the love
Read More
Kathmandu
International National

पड़ोसी प्रथमः भारत की मदद से नेपाल के सात जिलों में मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

शाश्वत तिवारी Kathmandu: भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नेपाल के जमीनी स्तर के विकास में एक और बड़ा योगदान दिया है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और नेपाल सरकार के भूमि प्रबंधन, सहकारी, संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय तथा स्थानीय निकायों के बीच आठ ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी […]

Spread the love
Read More