मंहगाई की तरह जेल में भी सुविधाओं के दामों में हुई बढ़ोत्तरी

  • फिरोजाबाद जेल में अधिकारी मस्त बंदी त्रस्त
  • कमाई का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाह रहे अफसर
  • मुलाकात में भी हो रही जेल में जमकर वसूली
  • अलाव और विशेष चाय भी बनी अफसरों की आमदनी का जरिया

लखनऊ। तू डाल डाल तो मैं पात पात… यह कहावत फिरोजाबाद जिला जेल के अधिकारियों पर एकदम फिट बैठती है। जेल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भ्रष्टाचार घटने के बजाए और बढ़ गया है। पूर्व में इस जेल में मशक्कत के लिए 1200 रुपए प्रति बंदी लिया जाता था। यह अब बढ़कर तीन से पांच हजार रुपए प्रति बंदी हो गया है। यही नहीं जेल बंदियों को ठंड से बचाने के लिए जलने वाले अलाव की लकड़ी मनमाफिक दामों में खरीदकर अलाव जलाने की खानापूर्ति की जा रही है। हकीकत यह है कि जेल में अलाव सिर्फ कागजों पर जल रहे है। कुछ ऐसा ही हाल विशेष चाय का भी है। जेल अधिकारी कमाई का कोई मौका छोड़ना नहीं चाह रहे है। इस जेल में लूट मची हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक जेल में आने वाले नए बंदी से अच्छी बैरेक और काम नहीं करने के एवज में मशक्कत (हाते) के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। पहले हाते के लिए 1200 रुपए प्रति बंदी वसूल किए जाते थे। जेल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद अब इसको बढ़ाकर तीन से पांच हजार रुपए प्रति बंदी कर दिया है। महंगाई की तरह जेल में भी बंदियों से सुविधा के नाम पर होने वाली वसूली को भी बढ़ा दिया गया है। जेल प्रशासन की इस अवैध वसूली से बंदी काफी त्रस्त है। मजे की बात यह है कि विभाग में इन बंदियों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। इसी वजह से बंदियों को अधिकारियों की अवैध वसूली और उत्पीड़न से जूझना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े

मनाली में बर्फ पर अंडरगारमेंट में रील बनाती महिला इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह भड़के

सूत्रों का कहां है कि बंदियों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए शासन ने व्यापक इंतजाम किए है। शासन ने ठंड में बंदियों को विशेष चाय वितरित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके साथ ही जेल के अंदर बैरकों के बाहर अलाव जलने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों की कमाई के चलते शासन की यह व्यवस्था कागजों में ही सिमट कर रह गई है। अलाव के नाम में जेल प्रशासन के अधिकारी मनमाने दामों पर लकड़ी जरूर खरीद रहे है। लेकिन अलाव जलाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की जा रही है। इसी प्रकार ठंड में मिलने वाली विशेष चाय के नाम पर बंदियों उबला हुआ पानी परोसा जा रहा है। इसमें चीनी और दूध नाममात्र का ही होता है। इस चाय को पीने के बजाए बंदी कैंटीन में मनमाने दाम पर बिक रही चाय का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि जेल में बंदियों के पास कड़ाके की ठंड से बचने के पर्याप्त संख्या में कंबल तक उपलब्ध नहीं हैं। उधर इस संबंध में जब आगरा जेल परिक्षेत्र के डीआईजी जेल पी एन पांडेय से बात करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।

ये भी पढ़े

ऐसा अनोखा बच्चा कि देखकर फूल गए मां बाप के हाथ पांव, इतने सिर और इतने हाथ पैर के साथ जन्मा बच्चा

जांच हो तो दूध का दूध पानी सामने आ जाएगा

फिरोजाबाद जेल में कमाई के चक्कर में अनाप शनाप दामों में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद फरोख्त की जा रही है। अधिकारियों और ठेकेदारों की साठ गांठ से सरकारी राजस्व का चुना लगाया जा रहा है। इसकी जांच कराई जाए तो दूध का दूध पानी सामने आ जाएगा। सूत्रों की माने तो जेल में नौ की लकड़ी नब्बे रुपए में खरीदी जा रही है। इस सच की पुष्टि जेल में दैनिक इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के बिलों से आसानी से की जा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इस जेल में कोई स्थाई जेलर तैनात ही नहीं है। तीन माह की अस्थाई ड्यूटी पर तैनात किए गए जेलर ने करीब आठ माह से जेल पर कब्जा जमा रखा है। उधर विभाग के आला अफसर इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

homeslider National

BREAKING NEWS : अजीत डोभाल की आगवानी से पहले कनाडा ने “सिख फॉर जस्टिस” को किया बैन, किया आतंकी संगठन घोषित,

NSA अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा के तीन दिनों के भीतर बड़ा कदम- भारतीय हितों के खिलाफ गतिविधियों पर फैली रोक ओटावा/नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की कनाडा यात्रा के महज तीन दिनों के भीतर ही कनाडाई सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा निर्णय लिया है। उसने खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More