बाराबंकी: तेज रफ्तार डंपर और कार में टक्कर, चार की हालत गंभीर

Untitled 7 copy 30
  • हादसे के बाद हाइवे पर लगा भीषण जाम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजय सेतु पुल के पास देर रात एक सड़क हादसा हो गया। गोंडा की ओर से आ रहे एक डंपर ने सामने से आ रही डिजायर कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद नेपाल जाने वाली सड़क लगभग चार घंटे तक लम्बा जाम लग गया। राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, घायलों की पहचान रिजवान पुत्र वाकर (28 वर्ष), मोहम्मद पुत्र स्व. सदरुल इस्लाम (76 वर्ष), मेहर इस्लाम पत्नी महमुदुल इस्लाम (सहादतगंज, लखनऊ) और इमराना वाकर पत्नी वाकर (57 वर्ष) (कश्मीरी मोहल्ला, चौक, लखनऊ) के रूप में हुई है। ये सभी लखनऊ से जरवल कस्बा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया गया कि कार जैसे ही दुर्गापुर मोड़ के पास पहुंची, गोंडा की ओर से आ रहे डंपर ने उसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनका उपचार जारी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया, जिसके बाद जाम समाप्त हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Deeh Baba
Crime News

तिनहरी गांव में पूजा के दौरान बवाल, मारपीट और पथराव से कई घायल

Deeh Baba महुली थाना क्षेत्र के तिनहरी गांव में डीह बाबा की पूजा-अर्चना के दौरान दो पुरवों के ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और ढेलाबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Home Guard
Crime News

शराब की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड गंभीर घायल

आशुतोष मिश्रा Home Guard महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू स्थित शराब की दुकान पर रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। इस हमले में एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और चौकी […]

Spread the love
Read More
Morocco
Crime News homeslider

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Morocco उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से भेजा […]

Spread the love
Read More