उत्तराखंड में पंचायत घर निर्माण के लिये अब दोगुनी राशि देगी सरकार

Untitled 4 copy 26

देहरादून। प्रदेश की ग्राम पंचायतों को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। अब पंचायत घरों के निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली धनराशि को दोगुना किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पंचायती राज विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। वर्तमान में पंचायत घरों के निर्माण के लिए राज्य सरकार 10 लाख रुपये की सहायता देती है, जबकि केंद्र सरकार की ओर से 20 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। राज्य की ओर से कम राशि मिलने के कारण कई जगहों पर पंचायत घरों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था।

ये भी पढ़े

पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार के समान राज्यांश को भी 20 लाख रुपये करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष रखा जायेगा। राज्य गठन के 25 वर्ष बीत जाने के बावजूद प्रदेश की 803 ग्राम पंचायतें अब भी पंचायत घर से वंचित हैं। इसके अलावा कई ग्राम पंचायतों में बने भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 1300 से अधिक पंचायत घरों के निर्माण या पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। पंचायती राज विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों से पंचायत घरों की स्थिति को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर निर्माण और पुनर्निर्माण की प्राथमिकता तय की जाएगी।

Spread the love

Online Fraud
Crime News homeslider

90 प्रतिशत डिस्काउंट के नाम पर 24 घंटे हो रही ऑनलाइन ठगी

शाश्वत तिवारी Online Fraud देशभर में टेलीग्राम के माध्यम से चल रहे कथित “मेगा डील” और “लूट ऑफर” चैनलों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में महंगे स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और ब्रांडेड उत्पाद 70 प्रतिशतसे 99 प्रतिशत तक की छूट पर दिखाए जा रहे हैं। कई मामलों […]

Spread the love
Read More
Bashir Badr Biography
Analysis homeslider Litreture

अकादमिक विश्व में मात्र दो नक्षत्र

पंडित विद्यानिवास मिश्र और बशीर बद्र अपनी ही रचनाओं को को पाठ्यक्रम में पढ़ कर प्राप्त किए डिग्री Bashir Badr Biography : अकादमिक विश्व में ऐसे केवल दो नाम हैं। विश्व के साहित्य के इतिहास में ऐसा अन्यत्र कोई उदाहरण नहीं। एक हैं पंडित विद्यानिवास मिश्र। जब उच्च शिक्षा में पहुंचे तो उनकी खुद की […]

Spread the love
Read More
Fashion
homeslider Life Style Lifestyle

राम, कृष्ण की तरह सांवला रूप बनाकर सुंदर बनने की यहां है होड़, जानें पूरा मामला

Fashion भारत जैसे देशों में जहां गोरेपन को अक्सर सुंदरता की कथित पहचान माना जाता है, वहीं पश्चिमी देशों में अब इसका उल्टा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अमेरिका और यूरोप के कई हिस्सों में लोग अपनी प्राकृतिक गोरी त्वचा को बदलकर सांवला या “ब्रॉन्ज ग्लो” लुक पाने के लिए टैनिंग पर भारी खर्च […]

Spread the love
Read More