मौसम ने ली अचानक करवट, दिल्ली–हरियाणा में बारिश और 40-60 KM रफ्तार की हवाओं का अलर्ट

delhi weather 1769137482

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में मौसम ने अचानक 180 डिग्री का यू-टर्न ले लिया है। सुबह तक जहां हल्की ठंड और शांत मौसम बना हुआ था, वहीं अब तेज झोंकेदार हवाएं, घने बादल और बारिश ने लोगों को चौंका दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ घंटों में मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है। गरज के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन इलाकों में दिखा तेज हवाओं का असर

दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, रोहिणी, बुराड़ी, कंझावला, मॉडल टाउन, आजादपुर, पीतमपुरा, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, द्वारका और नजफगढ़ समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बादल छाए हुए हैं। एनसीआर के बहादुरगढ़ और हरियाणा के रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, नारनौल और फरुखनगर में भी मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। राजस्थान के कोटपूतली इलाके में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है, जबकि कुछ जगहों पर तेज हवा के झोंकों से धूल और ठंडक दोनों बढ़ गई हैं।

असम के कोकराझार जिले में हिंसा, सेना तैनात, इंटरनेट बंद

 

दिल्ली को लेकर IMD का खास अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश या एक-दो बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दोपहर के आसपास कुछ इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि शाम होते-होते हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है।

क्यों बदला मौसम?

IMD के मुताबिक, एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसी सिस्टम की वजह से वेस्टर्न हिमालयन इलाकों में बर्फबारी, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके असर से मैदानी इलाकों में भी बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल रही हैं।

तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में आज 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि अगले दो दिनों में तापमान फिर से गिर सकता है। इसके बाद अगले कुछ दिनों में हल्की बढ़ोतरी का अनुमान है। सेंट्रल इंडिया में भी तापमान में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Garuda Dwadashi 2026
homeslider Religion

कल गरुड़ द्वादशी, जानें पूजा का महत्व और कथा

Garuda Dwadashi 2026: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु और उनके परम भक्त गरुड़ देव को समर्पित गरुड़ द्वादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के साथ गरुड़ देव की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि, मानसिक शांति […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मां का आंचल छूटा, योगी के सिर दुखों का पहाड़ टूटा

मां का साया उठना किसी भी बेटे के जीवन का सबसे गहरा दुःख होता है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी यह बेहद भावुक और पीड़ादायक क्षण है। सार्वजनिक जीवन में कठोर अनुशासन और दृढ़ संकल्प के लिए पहचाने जाने वाले योगी ने अपने जीवन में मां को हमेशा विशेष स्थान दिया है। […]

Read More
Tulsi Vivah 2026
homeslider Religion

तुलसी विवाह आज, जानें धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Tulsi Vivah 2026: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह पर्व भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप और माता तुलसी के विवाह के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी अथवा […]

Read More