उत्तरकाशी में PWD का अमीन 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तरकाशी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड भटवाड़ी कैंप कार्यालय में तैनात अमीन को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक स्थानीय शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमीन टीकराम नौटियाल सड़क निर्माण में काटी गई उसकी जमीन के मुआवजे की फाइल आगे बढ़ाने के लिए दस हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है।

विजिलेंस ने अपने स्तर से शिकायत की गुप्त जांच कराने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। आज देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने आरोपी को दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंग हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद विलिजेंस टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Crime News Uttarakhand

देहरादून में युवती के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमले का प्रयास

देहरादून। राजधानी के क्लेमेनटाउन में हथियार लेकर अमजद नाम के युवक ने एक नवविवाहिता के घर में धावा बोल दिया और उस पर हमले का प्रयास किया। असफल होने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की 15 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

इलाज करने घर आए ओझा ने नाबालिग से किया रेप,

झाड़फूंक के नाम पर दरिंदगी, नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात प्रकाश में आई है, जहां झाड़फूंक और इलाज के बहाने घर आए एक ओझा ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक […]

Read More