बहुत गहरी और सच्ची कविता

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

धीरे धीरे मैने जीवन जान लिया।
रंग बदलती दुनियां को पहचान लिया।।

सत्ता बदली शासन बदली… बदल गए इंसान।
जिसको देव समझ बैठा था वे निकले हैवान।।

घोर निराशा हुई मगर पहचान लिया।
सब कुछ मेरा भ्रम था मैने जान लिया।।

साधु वेष धारण कर रावण आया था।
जनक नंदिनी ने भी धोखा खाया था।।

अबलाये़ं अब भी न सुरक्षित हो पाईं।
चीर हरण की घटना हर युग मे छाई।।

अब द्रोपदी भला क्या संबल पायेगी।
कौन बढ़ाये चीर? कृष्ण ला पायेगी।।

सत्ता का सिंहासन ही शोषक होगा।
फिर किसके प्रति न्याय मिलेगा?क्या होगा।।

अंधे युग मे सारे राजा अंधे हैं।
सत्य सुशाशन.. ये सब इनके धंधे हैं।।

राम नाम का सत्य भला ये क्या जाने?
सत्ता लोलुप ,सिंहासन ही सच मानें।।

ये भी पढ़े

CRPF में चयन के बाद बेटा जब अपनी फुटपाथ पर काम करने वाली मां के पास पहुंचा तो सभी हो गए भावुक

ये भी पढ़े

हीरोपंती दिखाने वाले अनुज चौधरी पर FIR का आदेश, कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

ये भी पढ़े

कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

homeslider Litreture

अधि, अधिक, अधिपति, आत्मा और अध्यात्म : भाषा की पाठशाला

व्याकरण की दृष्टि से ‘अध्यात्म’ शब्द बना है— अधि + आत्मन् से। इस शब्द को समझने के लिए पहले ‘अधि’ उपसर्ग को समझना आवश्यक है। संस्कृत में ‘अधि’ एक महत्त्वपूर्ण उपसर्ग है। कोशों में इसके अर्थ बताए गए हैं-ऊर्ध्व, ऊपर, पर, अधिक, प्रधान, स्वामी, किसी वस्तु के ऊपर स्थित या उसके संबंध में। विदित है […]

Read More
Litreture National

मजबूत कूटनीति किसी भी सैन्य शक्ति से कम नहीं होती

  शाश्वत तिवारी पश्चिम एशिया के उथल-पुथल भरे भू-राजनीतिक परिदृश्य में जब युद्ध, प्रतिबंध और समुद्री असुरक्षा का वातावरण बन रहा है, तब भारत ने एक बार फिर अपनी परिपक्व कूटनीति और संतुलित विदेश नीति का परिचय दिया है। विश्व के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक Strait of Hormuz में भारत के जहाजों […]

Read More
homeslider Litreture

युवा दिवस- विवेकानंद की स्मृति में पर विशेष

युवा दिवस पर, शक्ति उपासक राम कृष्ण के प्यारे शिष्य। अभिनंदन करते विवेक को धर्म सनातन किया प्रतिष्ठ।। सब धर्मो से कही श्रेष्ठ है मानवता का हो सम्मान। करुणा दया मैत्री मुदिता भाव हृदय से बढ़ता मान।। धन्य विवेकानंद युवाओंं के तुम सदा प्रेरणा श्रोत। अभिनंदन करते है हम सब है भारतीय ध्वज किया उदोत।। […]

Read More