कर्नाटक: क्लास में “I Love You” कहकर छात्रा को प्रपोज करना प्रोफेसर को पड़ा भारी, कैंपस में छात्रों का फूटा गुस्सा

tamplate 2 4 3 1774522958

कर्नाटक के तुमकुर स्थित श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे कैंपस में हलचल मचा दी। एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने क्लास के दौरान पढ़ाते-पढ़ाते अचानक एक एमबीबीएस छात्रा को “आई लव यू” कहकर प्रपोज कर दिया। इस अप्रत्याशित हरकत से क्लास में मौजूद छात्र-छात्राएं स्तब्ध रह गए। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर ने पहले छात्रों से कहा कि उन्हें इस बैच से बहुत प्यार मिला है और वह एक खास छात्रा से अपनी भावना व्यक्त करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने छात्रा का नाम लिए बिना उसे “आई लव यू” कह दिया और सभी को चॉकलेट देने की बात कही।

ये भी पढ़ें

तेल बाजार में उथल-पुथल: ब्रेंट क्रूड $103 ईरान पार, के फैसले से बढ़ी वैश्विक चिंता

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस घटना के तुरंत बाद माहौल बदल गया। संबंधित छात्रा ने प्रोफेसर का विरोध किया और उनसे सवाल पूछे। दोनों के बीच बहस भी हुई, जिसमें प्रोफेसर ने दावा किया कि छात्रा ने भी पहले उनसे अपने प्यार का इज़हार किया था। हालांकि छात्रा ने इस बात से साफ इनकार कर दिया और उनसे सबूत मांगा। घटना के बाद प्रोफेसर क्लास से बाहर चले गए, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। जैसे ही अन्य छात्रों को इस बारे में जानकारी मिली, वे नाराज हो गए। धीरे-धीरे गुस्सा बढ़ता गया और कुछ छात्रों ने प्रोफेसर को घेर लिया। बात इतनी बढ़ गई कि छात्रों ने उनकी पिटाई कर दी। एक वीडियो में एक छात्रा को चप्पल से मारते हुए भी देखा गया।

ये भी पढ़ें

 

अब छोटे शहरों से भी उड़ान संभव! नरेंद्र मोदी सरकार लाएगी 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड

 

 सूत्रों के मुताबिक, छात्रों ने कैंपस में प्रोफेसर का पीछा किया और उनकी कार तक पहुंच गए, जहां दोबारा उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान प्रोफेसर को चोटें भी आईं, लेकिन वह किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहे। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे कॉलेज प्रशासन और सरकार दोनों की चिंता बढ़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। यह पूरा मामला न केवल शिक्षक-छात्र संबंधों की मर्यादा पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों में आचरण की सीमाओं को लेकर भी बहस छेड़ता है।

Spread the love

Man Ki Baat
homeslider National

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों से खास संदेश, की महत्वपूर्ण अपील

Man Ki Baat देश के मिट्टी से बनी गणपति बप्पा की मूर्ति खरीदे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आप यह प्रयास करें कि आपके घर, सोसायटी या आसपास की जगहों पर गणपति बप्पा की जो मूर्ति स्थापित हो वह हमारे देश की मिट्टी से बनी हो, वो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों […]

Spread the love
Read More
Monsoon
Analysis homeslider National Weather

UP में तन-मन भिगोने जल्द आ रहा है मानसून

Monsoon उत्तर प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिये जल्द अच्छी खबर आने वाली है। यूपी में मानसून 27 से 30 जून तक पूर्वी-पश्चिमी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है, जो 5 जुलाई तक पूरे राज्य में पूरी तरह छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जून के तीसरे सप्ताह से मानसूनी गतिविधियां तेजी […]

Spread the love
Read More
Passport
Analysis homeslider National

पासपोर्ट भी नहीं तो फिर क्या? नागरिकता के उलझे तारों में फंसा आम आदमी

Passport भारत में नागरिकता को लेकर चल रही हालिया बहस ने एक ऐसी गहरी कानूनी और सामाजिक पहेली को जन्म दिया है, जिसे सुलझाना अब आम नागरिक के लिए अनिवार्य हो गया है। हाल ही में विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा दिवस पर जो स्पष्टीकरण दिया, उसने देश भर के मध्यम वर्ग में खलबली मचा […]

Spread the love
Read More