टीआरपी में बड़ा बदलाव: नए शो ने टॉप पांच में बनाया जगह, YRKKH की गिरती नैया

WhatsApp Image 2026 03 26 at 3.35.36 PM

टीआरपी:  टीवी इंडस्ट्री के दर्शकों के बीच टीआरपी की ताजा रिपोर्ट ने इस हफ्ते काफी चर्चा पैदा कर दी है। 11वें हफ्ते की रिपोर्ट में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने अपना दबदबा बनाए रखा और टॉप पर अपनी जगह मजबूती से बनाए रखी। इस शो ने 2.0 की रेटिंग के साथ दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं, नए शो ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ ने शुरू होते ही जोरदार एंट्री करते हुए दूसरे स्थान पर काबिज़ किया। इस हफ्ते ‘अनुपमा’ की रेटिंग में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, जिसके कारण यह तीसरे स्थान पर रही। टॉप 3 में एकता कपूर के शो का जलवा बरकरार है, और साथ ही राजन शाही का एक सीरियल भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

तेल बाजार में उथल-पुथल: ब्रेंट क्रूड $103 ईरान पार, के फैसले से बढ़ी वैश्विक चिंता

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इस हफ्ते दसवें स्थान पर रही। इसके अलावा ‘वसुधा’ ने चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई, जबकि ‘गंगा माई की बेटियां’ पांचवें स्थान पर रही। ‘नागिन 7’ ने छठे स्थान पर प्रवेश किया और ‘तुम से तुम तक’ सातवें स्थान पर फिसल गया। इसके अलावा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आठवें स्थान पर रहा और ‘लाफ्टर शेफ्स’ नौवें स्थान पर आ गया। टीआरपी में इस हफ्ते स्मृति ईरानी का शो भी चर्चा में रहा। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी और प्रस्तुति दर्शकों को बेहद पसंद आई। वहीं, ‘उड़ने की आशा’, ‘मन्नत’, ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ और ‘लक्ष्मी निवास’ टॉप 10 से बाहर हो गए। इस हफ्ते की टीआरपी दर्शाती है कि नए शो दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। पुराने लोकप्रिय शो भी अपनी जगह बनाए रख रहे हैं, लेकिन टॉप रैंकिंग में छोटे बदलाव नजर आ रहे हैं। इस बदलाव ने दर्शकों और मीडिया दोनों को हैरान कर दिया है।

ये भी पढ़ें

झारखंड: गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव

Spread the love

Entertainment

दीपिका पर अपने बयान से मुजम्मिल फिर सुर्खियों में

वीडियो में कहा था- मैंने उसे छोड़ा, पछतावा नहीं, मैं स्टार था Deepika Padukone : एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम अपने उस पुराने बयान से सुर्खियों में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 2 साल तक दीपिका पादुकोण के साथ रहने के बाद उन्होंने उन्हें छोड़ दिया था। पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने ये […]

Spread the love
Read More
Aamir Khan
Entertainment

ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे आमिर

शेखर सुमन ने कहा-इससे मोदी जी भी सकते में Aamir Khan : शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज करते हुए कहा है कि कहते हैं कि राजनीति करने वालों को गठबंधन की बड़ी गहरी समझ है। लेकिन उन्हें गठबंधन की सही सलाह इन साहब से सीखनी चाहिए। इन्होंने पहला गठबंधन किया, […]

Spread the love
Read More
Sing Geetham 
Entertainment

दिमाग में छपी रह जायेगी ‘सिंग गीतम’ की कहानी

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म Sing Geetham  : Netflix पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म ‘सिंग गीतम’ नेटफ्लिक्स पर एक साउथ फिल्म लंबे समय से ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म का नाम है सिंग गीतम। इस फिल्म की कहानी मजेदार है। साथ ही ये भी बताती है कि इस फिल्म का नाम […]

Spread the love
Read More