अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86 वां सम्मेलन, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

  • ATS, PAC और भारी संख्या में पुलिस बल रहेंगे तैनात

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86 वां और विधायी निकायों के सचिवों का 62 वां सम्मेलन 18 जनवरी से 23 जनवरी राजधानी में आयोजित हो रहा है। इस दौरान देश भर के पीठासीन अधिकारियों का जमावडा लगेगा। सम्मेलन को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। एटीएस, पीएस और बडी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगी। सम्मेलन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के उपसभापति, यूपी विधान परिषद के सभापति, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा राज्यसभा के महासचिव समेत देशभर से पीठासीन अधिकारी और सचिव हिस्सा लेंगे।

कई अतिथि अपने परिवार सहित भी आ रहे है। सम्मेलन में आने वाले अतिथि 22 जनवरी को धार्मिक स्थलों में दर्शन के लिए जाएंगे। अतिथियों को शहर के होटलों और गेस्ट हाउसों में ठहराया जाएगा। सम्मेलन को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने विशेष सुरक्षा प्लान लागू किया है। विधान भवन, होटल, कार्यक्रम स्थल और सभी रूट पर कड़ी सुरक्षा की जाएगी। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एंटी-सबोटाज चेकिंग सहित 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इसके लिए अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। साथ ही 1683 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

इतने पुलिस कर्मियों की लगी डयूटी

इसमें एक पांच एडीसीपी, 13 एसीपी 56 इंस्पेक्टर, 460 सब-इंस्पेक्टर, 36 महिला एसआई, 817 सिपाही, 143 महिला सिपाही, 153 होमगार्ड 5 कंपनी पीएसी, एटीएस टीम, एंटी माइन टीम, फायर सर्विस और एलआईयू की टीमें शामिल हैं।

इस दौरान बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

सम्मेलन के दौरान रूट डायवर्जन लागू किए जाएंगे। आम लोगों के लिए अलग से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए पहले ही मॉक ड्रिल और रूट रिहर्सल कराई जा चुकी है।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Crime News Uttarakhand

देहरादून में युवती के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमले का प्रयास

देहरादून। राजधानी के क्लेमेनटाउन में हथियार लेकर अमजद नाम के युवक ने एक नवविवाहिता के घर में धावा बोल दिया और उस पर हमले का प्रयास किया। असफल होने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की 15 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

इलाज करने घर आए ओझा ने नाबालिग से किया रेप,

झाड़फूंक के नाम पर दरिंदगी, नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात प्रकाश में आई है, जहां झाड़फूंक और इलाज के बहाने घर आए एक ओझा ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक […]

Read More