ए अहमद सौदागर
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ठगों का कहर बरकरार है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। जालसाजों ने टेलीग्राम एप द्वारा क्रिप्टो करेंसी ट्रेंड पर निवेश कर घर बैठे लाखों रुपए कमाने का प्रलोभन दे एक युवक से 12.40 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए, जिसकी शिकायत पीड़ित ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर से की है । पुलिस अधिकारी के आदेश पर आशियाना पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़े
आशियाना एलडीए कालोनी सेक्टर C1 में रहने वाले हिमांशु द्विवेदी के अनुसार बीते 28 दिसंबर उनके मोबाइल पर टेलीग्राम एकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी ट्रेड करके घर बैठे आय बनाने का ऑफर आया जिस पर कुछ पूछताछ के बाद अज्ञात व्यक्तियों एवं मेम्बर सपोर्ट के नाम के फर्जी एकाउंट से चैट में स्वयं को सीबीओई कम्पनी का कर्मचारी दर्शाया और क्रिप्टो ट्रेड के जरिये पैसे कमाने का आकर्षक प्रस्ताव दिया और रजिस्टर करने से लेकर दोगुना चार गुना कमीशन कमाने के नाम पर सिलसिलेवार तरीके से कुल रूपये 12.40 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए और पैसे निवेश पर मोटे कमीशन का लालच देते रहे। अपने संग ठगी का एहसास होने पर पीड़ित युवक ने जनता दर्शन में पुलिस आयुक्त लखनऊ से शिकायत की है। कमिश्नर के आदेश पर शुक्रवार को आशियाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़े
चार बच्चों की मां को पति के सुपरवाइजर से हुआ प्यार, चार बच्चों को छोड़कर हो गई फरार
