सुरक्षा में सेंध: जिला कारागार में विचाराधीन बंदी की मौत

death sixteen nine 2 sixteen nine e1714980622977

लखनऊ। सुल्तानपुर जिला कारागार में विचाराधीन बंदी शैलेंद्र कुमार सिंह (41) की शनिवार सुबह तड़के मौत हो गई। वह अमेठी जिले के भादर रामगंज का रहने वाला था। इस मामले में जेलर ओंकार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे के बाद उसे सीने में दर्द व सांस लेने में तकलीफ होने पर मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर पहुंचाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शैलेंद्र 25 मार्च 2025 को जेल में निरुद्ध हुआ था। वह जानलेवा हमले का आरोपी था। शव को मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More