- कंपनी के काम के लिए आए थे लखनऊ
- पुलिस कर रही छानबीन महाराष्ट्र के थे निवासी
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। विभूतिखंड क्षेत्र स्थित होटल हयात में शुक्रवार को बजाज फाइनेंस कंपनी के सीनियर मैनेजर 45 वर्षीय मोहम्मद फहिमम्मुद्दीन जाहिद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव होटल के कमरे में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। वह मूल रूप से मकान नं 104, बिल्डिंग नंबर C- 20 पूनम सागर मीरा रोड शांतिनगर सेक्टर नौ ठाणे महाराष्ट्र के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि वह 14 जनवरी 2026 को होटल हयात में ठहरे थे। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल के दौरान जानकारी हुई है कि परिवार कर्नाटक में रहता है, जिन्हें सूचना दे दी गई है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक घरवाले लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं, लिहाजा उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
