पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के साथ आये दर्जनों अधिकारियों ने गोरखपुर बढनी गोन्डा खंड का किया निरीक्षण

Untitled 28 copy 1

विजय श्रीवास्तव

बढनी/लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने दर्जनों वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोरखपुर-आनंदनगर-बढ़नी-गोंडा रेल खंड का विस्तृत निरीक्षण किया। उद्देश्य रेल संचालन की सुरक्षा बढ़ाना, यात्रियों की सुविधाएं सुनिश्चित करना और संरक्षा प्रबंधन को मजबूत करना था। निरीक्षण विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से किया गया। नकहा जंगल स्टेशन पर यात्री सुविधाएं, पैनल रूम, रिले रूम और सर्कुलेटिंग एरिया की जांच की गई। स्टेशन मास्टर से परिचालन व्यवस्था की जानकारी ली। समपार क्रमांक 05 पर निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज की प्रगति और समपार 27 पर गेटमैन व मेंटेनरों का संरक्षा ज्ञान परखा। आनंदनगर स्टेशन पहुंचकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य, सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण पर चर्चा की। गुड्स शेड का अवलोकन कर पार्सल-माल परिवहन सुगम बनाने के निर्देश दिए।

सिद्धार्थ नगर और बढ़नी स्टेशनों पर अमृत भारत योजना अंतर्गत सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन सौंदर्यीकरण, सुविधाओं के विस्तार की प्रगति देखी। निर्माण में तेजी लाने के आदेश दिए। उपलब्ध यात्री सुविधाओं और माल ढुलाई की जानकारी ली। तुलसीपुर स्टेशन पर कार्यालय, पैनल रूम, रिले रूम, पॉइंट-क्रॉसिंग और विकास कार्यों का जायजा लिया। तुलसीपुर-बलरामपुर मध्य मेजर ब्रिज 151 की सुरक्षा जांच की। गोंडा में कर्मचारी मनोरंजन केंद्र के पुनरुद्धार व सौंदर्यीकरण का निरीक्षण कर प्रसन्नता जताई।

इसे कर्मचारी कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। पूरे खंड में ट्रैक बैलास्ट, ओवरहेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट, ट्रैक फिटिंग, सिग्नल, कर्व, पुलों की सुरक्षा जांच की। ट्रेन समयपालन, यात्री सुविधा, संरक्षा पर जोर दिया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपस्थित अधिकारियों में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अभय कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चन्द्र जायसवाल, मंडल रेल प्रबंधक गौराव अग्रवाल सहित अन्य शामिल थे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More