पहाड़ों से ज्यादा सर्द हो रहे मैदानी क्षेत्र, कोहरे के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड

Untitled 11 copy 5

देहरादून। पहाड़ों उत्तराखंड में शुष्क मौसम के चलते पर्वतीय क्षेत्रों की अपेक्षा मैदानी इलाकों में ज्यादा ठंड पड़ रही है। शुष्क मौसम के कारण पाला और कोहरा परेशान कर रहा है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण हांड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है, जबकि पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। आज पहाड़ों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में सोमवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही, लेकिन दिन के समय तेज धूप निकल आई, जिससे ठंड से कुछ हद तक राहत मिली। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सर्दी के बढ़ते प्रकोप के चलते अस्पतालों में सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार शुष्क मौसम होने के चलते लोगों को सांस लेने में तकलीफ, सर्दी-जुकाम की समस्या हो रही है। डॉक्टर ने लोगों को ठंड से बचने और गुनगुना पानी पीने की राय दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज हरिद्वार, उधम सिंह नगर के साथ ही नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने और पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कहीं कहीं शीत दिवस की स्थिति भी बनी रहेगी। आगामी 17 जनवरी को मौसम में बदलाव आने के आसार हैं।

homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व

Lucknow: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों और आयोजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने दीपोत्सव को आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ते हुए इसकी महत्ता बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अयोध्या धाम […]

Read More
accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More