प्रसिद्व धार्मिक स्थल पूर्णागिरी को हेली सेवा से जोड़ने की तैयारी

Untitled 6 copy 10

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को पूर्णागिरी के लिए हेली सेवा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उत्तराखंड में चंपावत जिले के प्रसिद्व धार्मिक स्थल पूर्णागिरी को हेली सेवा से जोड़ने की तैयारी है। इससे तीर्थाटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को पूर्णागिरी तक पहुंचने में आसानी होगी। क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत प्रदेश सरकार राज्य में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार कर रही है। इस योजना से प्रदेश में प्रमुख धार्मिक व पर्यटक स्थलों को हेली सेवाओं से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को पूर्णागिरी के लिए हेली सेवा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। सूत्रों के अनुसार पूर्णागिरी में हेलीपैड की सुविधा नहीं है। हेली सेवा के लिए पहले हेलीपैड बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर प्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पूर्णागिरी को हेली सेवा से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। इससे देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी।

Spread the love

New Delhi
Delhi homeslider

कॉकरोच प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईलेवल पैनल से होगी जांच; CCTV फुटेज भी होगी शामिल

New Delhi: जंतर-मंतर पर पिछले महीने हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन और उससे जुड़े पुलिस कार्रवाई के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया। अदालत ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच के लिए एक हाईलेवल समिति गठित करने का फैसला किया है। इस समिति में सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health homeslider

जेपी नड्डा की हालत स्थिर, AIIMS में हुई एंजियोप्लास्टी; कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी जारी

New Delhi:  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 17 अगस्त 2026 को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

कभी स्वर्ण मुद्राओं से बना था गढ़िया का शिवालय, 966 साल बाद खंडहर

Garhiya Shiva Temple : बस्तर के इतिहास में छिंदक नागवंश का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इसी कालखंड की ऐतिहासिक धरोहरों में लोहंडीगुड़ा-कोड़ेनार मार्ग पर ग्राम गढ़िया में स्थित प्राचीन शिव मंदिर भी शामिल है। करीब 966 वर्ष पुराने इस शिवालय का निर्माण छिंदक नागवंशीय नरेश जगदेक भूषण धारावर्ष ने क्षेत्र के संपन्न किसानों से दान […]

Spread the love
Read More