- कोई और नहीं, बल्कि बिगड़ैल बना रही खाकी, बिना मुकदमे वाले शख्स पर ही बना रही दबाव
- गाजीपुर थाने के अतिरिक्त इंस्पेक्टर की जुबानी आओ यहीं हो जाएगी शादी
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। एक ओर जहां डीजीपी से लेकर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार बार-बार मातहतों को हिदायत दे रहे हैं कि पुलिस लोगों से बेहतर व्यवहार रखें, लेकिन इसका ठीक उलट दिखाई दे रहा है। गाजीपुर पुलिस एक पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना अतिरिक्त इंस्पेक्टर गाजीपुर अजय नारायण सिंह को मिली। उन्होंने उसके पास कॉल कर बयान दर्ज कराने के लिए कहा जिस शख्स से कोई लेना-देना नहीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई आडियो में इंस्पेक्टर नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए कहा या तो खुद आ जाओ या फिर उस महिला को भेज दो।
वह इंस्पेक्टर से कह रहा है सर इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, इसके बावजूद भी अतिरिक्त इंस्पेक्टर साहब उस युवक पर दबाव बनाते हुए आडियो रिकार्डिंग में कह रहे हैं कि आ जाओ तुम्हारी शादी यहीं करा दूंगा। यह भी आरोप है कि विवेचना कर इंस्पेक्टर महिला का बयान दर्ज करने के लिए सूरज ग़ुरूब होने के बाद बुला रहे हैं जो खुलेआम नियम की बलि चढ़ा रहे हैं। कानपुर जिले के सचेंडी थाने में तैनात दागी पुलिसकर्मी का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब अतिरिक्त इंस्पेक्टर गाजीपुर की बोल भासा ने एक बार फिर पुलिस महकमें की किरकिरी कर दिया।
