धोखाधड़ी व बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। धोखाधड़ी व बलात्कार जैसे गंभीर आरोपों में वांछित यह अभियुक्त पुलिस के लिए लगातार सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस के मुताबिक थानाध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव अपनी टीम के साथ बीती रात गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में जुटे हुए थे। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 199/2025, धारा 64(2) m, 318(4), 351 (3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुनील चन्द पुत्र जोखू को गिरफ्तार किया गया। करीब 40 वर्षीय आरोपी को फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत फरेन्दा पुल के नीचे, महराजगंज जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का स्थायी पता ग्राम करैलिया थाना नौतनवां जनपद महराजगंज बताया गया है, जबकि वह वर्तमान में ग्राम दुर्गापुर, थाना नौतनवां में निवास कर रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 109/2025, धारा 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसकी गिरफ्तारी को लेकर काफी प्रयास किए जा रहे थे। थानाध्यक्ष नौतनवां पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Crime News

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86 वां सम्मेलन, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

ATS, PAC और भारी संख्या में पुलिस बल रहेंगे तैनात ए अहमद सौदागर लखनऊ। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86 वां और विधायी निकायों के सचिवों का 62 वां सम्मेलन 18 जनवरी से 23 जनवरी राजधानी में आयोजित हो रहा है। इस दौरान देश भर के पीठासीन अधिकारियों का जमावडा लगेगा। सम्मेलन को लेकर पुलिस […]

Read More
Crime News

लखनऊ विवि में ABVP के दो गुटों में खुनी खेल

रोहित वेमुला की याद में निकाला पैदल मार्च ए अहमद सौदागर लखनऊ। cमें शनिवार को एबीवीपी के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई । बिरसा अंबेडकर फुले छात्र संगठन ने रोहित वेमुला की याद में मार्च निकाला। उन्हें पुलिस ने शांत कराकर लौटा दिया। कुछ देर बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से […]

Read More