एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ : अवैध गांजे की खेप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 01 09 at 2.40.47 PM
  • 71 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा, तीन मोबाइल फोन व एक हजार रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के अलग-अलग जिलों में मादक पदार्थ ( गांजा) की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एएनटीएफ ऑपरेशन यूनिट मेरठ की टीम ने शुक्रवार को चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। दबोचे गए तस्करों के पास से 71 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा, तीन मोबाइल फोन व एक हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत 36 लाख रुपए के आसपास आंकी जा रही है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ यूनिट लखनऊ के निर्देशन में एएनटीएफ यूनिट मेरठ टीम ने गाजियाबाद जिले के विजयनगर क्षेत्र से शुक्रवार को भारी मात्रा में गांजे की खेप के साथ चार तस्करों को दबोचने में कामयाबी हासिल की। एएनटीएफ के निरीक्षक लोकेंद्र कुमार के मुताबिक पकड़े गए चारों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम झुनझुन राजस्थान निवासी अफजल, दरभंगा बिहार निवासी जावाज खान, दरभंगा बिहार निवासी अहमद खान व रियाज खान बताया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गाजियाबाद जिले के विजयनगर क्षेत्र से दबोचा गया है। निरीक्षक लोकेंद्र कुमार के मुताबिक इनका एक संगठित गिरोह है जो गांजे की खेप पश्चिम बंगाल से बिहार के रास्ते ट्रेन से गाजियाबाद लेकर आए थे। जिसे गाजियाबाद और दिल्ली सीमा पर फुटकर में सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है।

Spread the love

Crime News

चिनहट: कैब चालक गुलफाम हत्याकांड में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

चालक को अपहरण कर हत्या का मामला, इससे पहले पुलिस समीर व मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है ए अहमद सौदागर Lucknow : सुल्तानपुर जिले के ज्ञानीपुर शिवगढ़ निवासी कैब चालक मोहम्मद गुलफाम को अपहरण कर उसकी चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे पच्चीस हजार […]

Spread the love
Read More
बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता।
Crime News

यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी: तीस लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर मुठभेड़ के दौरान ढेर

दो पुलिसकर्मियों के बुलेट प्रूफ जैकेट में धंसी गोली, बाल-बाल बचे कई पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में चल रहा था फरार एनआईए ने पांच लाख और झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपए का रख रखा था इनाम ए अहमद सौदागर Lucknow : कई पुलिसकर्मियों की हत्या सहित अन्य संगीन घटनाओं के मामले में काफी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

7 लाख भारतीय रुपये के साथ नेपाल के भैरहवा में भारतीय युवक गिरफ्तार

नौतनवां का निवासी है गिरफ्तार आरोपी हेलमेट में छिपाकर रखी गई थी भारतीय मुद्रा, दो ब्लैंक चेक भी बरामद, पूछताछ जारी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Bhairahawa Nepal : भारत से नेपाल प्रवेश कर रहे एक भारतीय नागरिक को नेपाल की संयुक्त जांच टीम ने सात लाख रुपये भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के […]

Spread the love
Read More