उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप, कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे गिरा

देहरादून। उत्तराखंड में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है, पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे और मैदानी इलाकों में घना कोहरा व पाला पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम की भविष्यवाणी की है, जिसमें पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल और चोटियों पर हिमपात की संभावना है। मैदानी इलाकों के लिए घने कोहरे और शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध व कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन में तेज धूप खिलने से कुछ राहत रही। शाम को सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी और धूप भी समय से पहले ओझल हो गई।

दून में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है और रात को पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। ऊंचाई वाले कस्बों में रात को पारा शून्य या उससे भी कम पहुंचने लगा है। ऊधमसिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं, उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के प्रकोप के कारण देहरादून आने वाली फ्लाइट और ट्रेन भी समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।

Analysis homeslider Raj Dharm UP

कांशीराम की विरासत पर सभी दलों की नजर, यूपी की राजनीति बदलने की होड़

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई प्रतीक ऐसे रहे हैं जिनकी विरासत समय-समय पर नई सियासी व्याख्या के साथ सामने आती है। बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम भी ऐसे ही नेता हैं। 15 मार्च को उनकी जयंती हर साल बसपा मनाती रही है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग है। कांग्रेस से लेकर समाजवादी पार्टी […]

Read More
Analysis homeslider

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच भारत की रसोई गैस सुरक्षा पर बड़ा संकट

पश्चिम एशिया में भड़का युद्ध अब केवल भू-राजनीति का सवाल नहीं रह गया है, बल्कि यह सीधे भारत की रसोई और अर्थव्यवस्था तक पहुंच चुका है। अमेरिका-ईरान संघर्ष और उसके बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पैदा हुई अस्थिरता ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। इसी खतरे को देखते हुए […]

Read More
Analysis Bihar homeslider

जेडीयू में निशांत की एंट्री परिवारवाद या सियासी जरूरत?

बिहार की राजनीति में कभी-कभी ऐसे मोड़ आते हैं जो केवल एक व्यक्ति की एंट्री नहीं, बल्कि पूरे राजनीतिक ढांचे की दिशा बदलने की क्षमता रखते हैं। जनता दल यूनाइटेड में निशांत कुमार का औपचारिक प्रवेश भी ऐसा ही एक क्षण है। लंबे समय तक राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश […]

Read More