अधिवक्ता सिद्धार्थ साह उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को दो वर्षों की अवधि के लिए उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस संबंध में भारत सरकार के अपर सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन द्वारा आदेश जारी किया गया। नियुक्ति आदेश अतिरिक्त सचिव प्रेम चंद की ओर से संबंधित सभी संवैधानिक व प्रशासनिक अधिकारियों को प्रेषित किया गया है।

जारी आदेश की प्रतिलिपि उत्तराखण्ड के राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, मुख्य न्यायाधीश के सचिव, मुख्य सचिव, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, अकाउंटेंट जनरल, राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के पी.एस., सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार, कानून एवं न्याय मंत्रालय के सचिव, तथा डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के तकनीकी निदेशक (एनआईसी) को भी भेजी गई है। कानूनी क्षेत्र से जुड़े जानकारों के अनुसार, अधिवक्ता सिद्धार्थ साह की नियुक्ति से उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में न्यायिक कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनके अनुभव और विधिक दक्षता को न्यायिक व्यवस्था के लिए उपयोगी माना जा रहा है।

Analysis homeslider Raj Dharm UP

कांशीराम की विरासत पर सभी दलों की नजर, यूपी की राजनीति बदलने की होड़

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई प्रतीक ऐसे रहे हैं जिनकी विरासत समय-समय पर नई सियासी व्याख्या के साथ सामने आती है। बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम भी ऐसे ही नेता हैं। 15 मार्च को उनकी जयंती हर साल बसपा मनाती रही है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग है। कांग्रेस से लेकर समाजवादी पार्टी […]

Read More
Analysis homeslider

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच भारत की रसोई गैस सुरक्षा पर बड़ा संकट

पश्चिम एशिया में भड़का युद्ध अब केवल भू-राजनीति का सवाल नहीं रह गया है, बल्कि यह सीधे भारत की रसोई और अर्थव्यवस्था तक पहुंच चुका है। अमेरिका-ईरान संघर्ष और उसके बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पैदा हुई अस्थिरता ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। इसी खतरे को देखते हुए […]

Read More
Analysis Bihar homeslider

जेडीयू में निशांत की एंट्री परिवारवाद या सियासी जरूरत?

बिहार की राजनीति में कभी-कभी ऐसे मोड़ आते हैं जो केवल एक व्यक्ति की एंट्री नहीं, बल्कि पूरे राजनीतिक ढांचे की दिशा बदलने की क्षमता रखते हैं। जनता दल यूनाइटेड में निशांत कुमार का औपचारिक प्रवेश भी ऐसा ही एक क्षण है। लंबे समय तक राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश […]

Read More