उत्तराखंड में पहली से 8वीं कक्षा तक लागू होगा होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड

Untitled 10 copy 1

देहरादून। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत राज्य पाठ्यचर्या (स्टेट करिकुलम फ्रेमवर्क) को SCERT  (राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद ) ने नये माडल के साथ तैयार किया है। एससीईआरटी के दो विशेषज्ञ प्रवक्ता अजमेर में पूर्वोत्तर राज्यों के राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर चुके हैं। अब पहली से आठवीं कक्षा तक की पाठ्यचर्या में 30 प्रतिशत बदलाव के साथ स्कूली स्तर पर लागू करने की तैयारी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप राज्य में शिक्षा व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक, छात्र-केंद्रित और कौशल आधारित बनाने की दिशा में एससीईआरटी ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके लिए तैयार किए गए नए माडल के तहत पाठ्यचर्या में आंशिक बदलाव कर कक्षा एक से आठ तक चरणबद्ध रूप से लागू किया जाएगा। इस माडल में समग्र मूल्यांकन प्रणाली को प्रमुख आधार बनाया गया है।

इसके तहत ‘होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड’ यानी समग्र प्रगति कार्ड को एक प्रभावी शैक्षणिक उपकरण के रूप में अपनाया जाएगा। राज्य समन्वयक रविदर्शन तोपाल एवं विनय थपलियाल ने बताया कि होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि छात्र के संज्ञानात्मक, भावात्मक और मनोप्रेरक विकास का आकलन करना है। यह 360 डिग्री बहुआयामी मूल्यांकन प्रणाली छात्र की व्यक्तिगत क्षमता और प्रगति को रेखांकित करता है। होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड की विशेषता यह है कि इसमें शिक्षक के साथ-साथ छात्र, सहपाठी और अभिभावक भी मूल्यांकन प्रक्रिया में सहभागी होते हैं। यह प्रणाली समावेशी और लचीली है, जिसे विद्यालय अपनी आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित कर सकते हैं। पारंपरिक लिखित परीक्षाओं के अतिरिक्त परियोजना कार्य, समूह गतिविधियां, भूमिका निर्वहन और पोर्टफोलियो जैसे वैकल्पिक तरीकों को भी इसमें शामिल किया गया है।

Spread the love

G7 Summit 2026
homeslider International

G7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा संदेश, विकास का पैमाना सिर्फ GDP नहीं

G7 Summit 2026 : फ्रांस के इवियन शहर में आयोजित G7 Summit 2026 में PM नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के सामने आर्थिक विकास को लेकर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज दुनिया को विकास की परिभाषा बदलने की जरूरत है। केवल GDP और व्यापारिक आंकड़ों को विकास का […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मलिहाबाद के आमों पर संकट, विदेशी बाजारों ने क्यों मोड़ा मुंह?

up mango export crisis :  उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद के आम देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। दशहरी आम की पहचान मलिहाबाद से जुड़ी हुई है और हर साल हजारों टन आम विदेशों में निर्यात किए जाते हैं। लेकिन इस बार हालात अलग हैं। जापान और […]

Spread the love
Read More
mathura chadhava janch
homeslider Uttar Pradesh

मथुरा चढ़ावा जांच की मांग तेज, फलाहारी बाबा ने CM योगी को खून से लिखा पत्र

mathura chadhava janch : भारत में धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की जांच को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच अब मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चढ़ावे की CBI जांच की मांग उठाई गई है। इस मामले ने राजनीतिक […]

Spread the love
Read More