- पुलिस प्रभारियों को सतर्कता बरतने की विशेष हिदायत
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे ने पुलिस की बेचैनी बढ़ा दी है। पिछले कुछ सालों पहले सर्दी के मौसम माल, मलिहाबाद, काकोरी व बीबीडी क्षेत्र के जुग्गौर में हुई घटना को लेकर पुलिस इस बार पुरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। एक घूमंतू गिरोह के बारे में पुलिस को भनक लगी है कि वह किसी समय भी घटना कर सकता है। इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई।
पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने अधीनस्थों को सुबह तड़के से लेकर देर रात तक क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए हैं। इस भीषण ठंड और घने कोहरे ने पुलिस को बेचैनी में डाल दिया है। किसी तरह की कोई घटना न हो पुलिस के मुखबिर और सर्विलांस को भी सक्रिय कर दिया गया है।
आंशका है कि घूमंतू गिरोह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसलिए जोन के सभी पुलिस अफसरों को और थानेदारों को हर समय चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। ठंड के मौसम में अक्सर किसी न किसी गिरोह की आमद होती है इसके मद्देनजर नजर अपराधियों पर अंकुश लगाने को पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर खुद निगरानी कर रहे हैं और सभी सर्किल अफसरों को अलर्ट किया जा चुका है। सुबह तड़के और रात में क्षेत्र में दिखने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
गौर करें तो कुछ साल पहले इसी मौसम में बेखौफ बदमाशों ने माल, मलिहाबाद, काकोरी सहित कई इलाकों में जमकर तांडव मचाया था।
