- तीन किलो 500 ग्राम अवैध अफीम, तीन मोबाइल फोन व 3,650 रूपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध व पुलिस महानिरीक्षक ANTF के नेतृत्व में ANTF यूनिट बरेली मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ANTF टीम ने इनके पास से तीन किलो 500 ग्राम अवैध अफीम, तीन मोबाइल फोन व 3,650 रूपए की नकदी बरामद हुई है। ANTF टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम फैसल खान व आलिम बताया। उपनिरीक्षक विकास यादव ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी बदायूं जिले के नई सराय कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं।
उपनिरीक्षक विकास यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि दो लोग बरेली जिले में धड़ल्ले से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो लोग मकरंदपुर हनुमान मंदिर चौराहे के पास मौजूद हैं जो अवैध अफीम बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना पर ANTF टीम मौके पर पहुंची और दोनों तस्करों को पकड़ लिया। उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक इनके पास से बरामद अवैध अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 35 लाख रुपए के करीब कीमत बताई जा रही है। एएनटीएफ प्रभारी के मुताबिक पकड़े दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग कबाड़ का कारोबार करने की आड़ में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी महंगे शौक पूरे करने की बात स्वीकार किया है।
