आगामी नव वर्ष पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में चला चेकिंग अभियान

Untitled 19 copy 11

लखनऊ। आगामी नव वर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी लखनऊ में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही नए साल के मौके पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में मंगलवार को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख मॉल, धर्मशाला, हजरतगंज सहित कई जगहों पर पुलिस बल ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

वहीं इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने दल-बल के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त कर चेकिंग की। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, स्पेशल स्क्वायड, एलआईयू एवं क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान में जुटे रहे। पुलिस ने इस दौरान कई संदिग्ध लोगों की तलाशी ली और उनसे पूछताछ की। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार शाम चारबाग से लेकर शहर के अन्य होटलों की तलाशी ली। इस दौरान लोगों के परिचय पत्र देखे गए और उनसे ठहरने का कारण पूछा गया।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

बाराबंकी में 1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

512 ग्राम अवैध हेरोइन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट बाराबंकी टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Crime News Uttar Pradesh

शादीशुदा महिला को दूसरे युवक संग देख आया तैश, पुराने आशिक ने हंसिए से किया वार

Gorakhpur: गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शादीशुदा महिला को दूसरे युवक के साथ देखकर उसका पुराना प्रेमी भड़क गया और विवाद के दौरान महिला पर हंसिए से हमला कर दिया। महिला ने बचाव के लिए हाथ आगे किया, जिससे […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में अब एक महिला की बेरहमी से हत्या

पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है पद्मिनी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 16 सितंबर 2026 को हत्या कर बक्से में भरकर फेंकी गई लाश का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि बुधवार देर […]

Spread the love
Read More