सोमवार के दिन इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष :  मेष राशि वालों की आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी। भाग्य पूरी तरह से मेहरबान रहेगा, अवसर का लाभ उठाएं और अटके हुए काम को पूरा करें। मानसिक सुख शांति मिलेगी। नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक क्षेत्र के प्रयास सफल होंगे।

वृषभ :  आज का दिन धैर्य और संयम से बिताना चाहिए। लंबी दूरी की यात्रा हो सके तो टालें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल मानसिक बल देगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मिथुन :  जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ प्राप्त कर सकेंगे। घर परिवार के मामले में धन खर्च हो सकता है। शाम का समय मनोविनोद में बीतेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ मिलेगा।

कर्क :  आज कार्यक्षेत्र में प्रगति का दिन है। सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। नौकरी व्यवसाय में नई योजना पर काम शुरू करना अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़े

कैंटीन के नाम पर प्रतिमाह हो रहे लाखों के वारे न्यारे!

सिंह :  आज का दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उनमें अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। मिजाज रोमांटिक रहेगा। शौक की चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा होगी। लाभ वाले मामले में जोखिम भी आज ले सकते हैं किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या :  क्रोध अधिक आएगा, संयम से काम लें। वाद-विवाद और दूसरों के मामलों से आज दूर रहें। वाणी और शब्दों का प्रयोग संभलकर करना करें नहीं तो परेशानी होगी। सेहत का ध्यान रखिए। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें नहीं तो परिवार का माहौल बिगड़ेगा। करियर को लेकर सोच-विचार में रहेंगे।

तुला  :  आज आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी मेहनत और लगनशीलता से काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। कुछ कलात्मक काम भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। कुछ पुण्य के काम कर सकते हैं।

वृश्चिक :  उत्साह और आनंद में वृद्धि होगी। आज प्रयास कीजिए, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कहीं से धन लाभ भी मिल सकता है। बिजनस और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए कारोबार से संबंधित यात्रा लाभप्रद रहेगी।

ये भी पढ़े

नए अध्यक्ष का कारनामा: किसी के चलाए तीर को लपककर BJP की पीठ में घोंप दिया

 धनु :  स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। काम-काज में आपका उत्साह बना रहेगा जिससे सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों और संबंधियों की खबर से आनंदित होंगे। पुराने अधूरे काम भी आप पूरा कर सकते हैं। बच्चों से खुशी मिलेगी।

मकर :  ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा और छवि धूमिल हो। आपको संभलकर कार्य व्यवहार करना होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। दोपहर बाद बनता काम भी बिगड़ सकता है। दिन के पहले भाग में महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लेना अच्छा रहेगा। पीपल को जल देना शुभ रहेगा।

कुंभ :  दिन मंगलमय बीतेगा। आज मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। प्रयास करने से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। लाभ मिलेगा। जोखिमपूर्ण निवेश भी आप कर सकते हैं। मित्रों और पुराने परिचितों के सहयोग से आपका काम बन सकता है।

मीन :  आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। सामाजिक मामलों में सहभागी हो सकते हैं। मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में रुचि लेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी एवं सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्रों और संबंधियों से फायदा मिलेगा।

homeslider International

विदेश मंत्रालय ने भारत-अफ्रीका संबंधों पर सलाहकार समिति की बैठक की

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत-अफ्रीका संबंधों पर विदेश मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने की। बैठक में व्यापार एवं निवेश, सुरक्षा, क्षमता निर्माण और तकनीकी सहयोग में बढ़ते संबंधों पर चर्चा की गई। बैठक में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और विदेश मंत्रालय के कई आला अधिकारी […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में ‘एनर्जी लॉकडाउन’, शादी-ब्याह तक पर पाबंदी

नया लुक डेस्क नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच आर्थिक दबाव झेल रहे पाकिस्तान ने ऊर्जा संकट से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में देशभर में बाजारों और शॉपिंग मॉल के समय पर पाबंदी लगाने का फैसला किया गया है। सरकारी […]

Read More
homeslider International

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत गंभीर? बेहोशी की खबरों के बीच कोम में चल रहा इलाज

नया लुक डेस्क तेहरान/कोम। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि वे गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं और इस समय कोम शहर में उनका इलाज चल रहा है। ‘द टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक 56 वर्षीय धार्मिक नेता कथित तौर पर […]

Read More