ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत गंभीर? बेहोशी की खबरों के बीच कोम में चल रहा इलाज

Untitled 3 copy 8

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत गंभीर

नया लुक डेस्क

तेहरान/कोम। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि वे गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं और इस समय कोम शहर में उनका इलाज चल रहा है। ‘द टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक 56 वर्षीय धार्मिक नेता कथित तौर पर बेहोशी की हालत में हैं और फिलहाल शासन से जुड़े किसी भी फैसले में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

टॉप कमांडर्स की शहादत से नहीं डगमगाएंगे ईरानी लड़ाके: सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का सख्त संदेश

CM के पीछे ऐसे भागे DM, जैसे क्लासरूम में सीट बचाने की हो होड़

हमले के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते तनाव के दौरान हुए हमलों में मुज्तबा खामेनेई घायल हो गए थे। 28 फरवरी को हुए हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद से मुज्तबा सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं, जिससे उनकी स्थिति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

कोम में इलाज, फैसलों से दूर

एक राजनयिक मेमो के हवाले से दावा किया गया है कि मुज्तबा खामेनेई फिलहाल शासन के किसी भी अहम फैसले में भाग लेने की स्थिति में नहीं हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उनकी लोकेशन की जानकारी पहले से ही अमेरिकी और इज़रायली खुफिया एजेंसियों के पास थी, लेकिन इसे अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया था। कोम, जो तेहरान से करीब 140 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है, शिया इस्लाम का प्रमुख धार्मिक केंद्र माना जाता है और इसे इस्लामी गणराज्य की धार्मिक राजधानी भी कहा जाता है।

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अयातुल्ला अली खामेनेई को कोम में दफनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए एक बड़े मकबरे के निर्माण की योजना बनाई जा रही है, जिसमें परिवार के अन्य सदस्यों को भी दफनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट में जंग का खतरा गहराया: अमेरिका-इज़राइल की चेतावनी, ईरान में धमाकों से दहला तेहरान

मानसी पवार का किलर डेब्यू लुक Cannes 2026 में बना इंटरनेट सेंसेशन

मुज्तबा की हालत को लेकर बढ़ी चिंता

‘द टाइम्स’ की रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि मुज्तबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर हो सकती है, यहां तक कि उन्हें भी उसी मकबरे में दफनाए जाने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इन दावों पर अब तक अमेरिका और ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ईरान ने यह जरूर पुष्टि की है कि हालिया हमले में मुज्तबा घायल हुए थे, जिसमें उनके परिवार के कई सदस्यों की भी मौत हो गई थी। ऐसे में उनकी सेहत और राजनीतिक स्थिति को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है।

Spread the love

One thought on “ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत गंभीर? बेहोशी की खबरों के बीच कोम में चल रहा इलाज”

Comments are closed.

India-Pakistan-China Trade
Business International

भारत की चीनी जरूरत पर पाकिस्तान की नजर, क्या पड़ोसी देश से होगी खरीदारी?

India-Pakistan-China Trade: भारत में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच पाकिस्तान के चीनी उद्योग ने इसे अपने लिए एक संभावित कारोबारी अवसर के रूप में देखना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के चीनी मिल मालिकों की ओर से अपनी अतिरिक्त चीनी भारत को निर्यात करने की संभावना तलाशने की मांग सामने आई है। हालांकि, […]

Spread the love
Read More
China Typhoon Maysak
International

चीन में तूफान मेसाक ने मचाई तबाही, 159 लोगों की मौत; 10 अब भी लापता

China Typhoon Maysak: चीन में करीब एक महीने पहले आए टाइफून मेसाक से भारी तबाही हुई है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी प्रांत में तूफान के कारण आई भीषण बारिश और बाढ़ में कम से कम 159 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। […]

Spread the love
Read More
International

भारत की बढ़ी चिंता 22 भारतीय नाविकों पर मंडराया खतरा

दो जहाजों पर समुद्री लुटेरों का कब्जा Indian sailors hijacked: यमन और सोमालिया के समुद्री इलाकों से भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया। इन दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। हालांकि, […]

Spread the love
Read More