SSB द्वारा 15 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Untitled 6 copy 27

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। SSB 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर एवं समवाय सोनौली के सीमावर्ती युवाओं के लिए मोटर ड्राइविंग कोर्स का शुभारंभ सोमवार की सुबह भगवानपुर के कार्यक्षेत्र स्थित रघुनाथपुर पंचायत भवन में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक कमांडेट प्रदीप कुमार मेधी ने किया इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य पर बल दिया कहा कि स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर होकर तस्करी एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों से दूरी बनाते हुए अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया,ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया, सोनौली कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार मिश्र,चौकी प्रभारी भगवानपुर जटा शंकर, प्रभारी भगवानपुर सब इंस्पेक्टर अजीत तालुकदार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More