गुरु गोबिंद सिंह की जयंती: साहस और समानता का प्रकाश पर्व

Untitled 1 copy 31

राजेन्द्र गुप्ता

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है और इस बार ये तिथि साल में दो बार पड़ी है। एक बार 6 जनवरी को ये पर्व मनाया जा चुका है और अब 27 दिसंबर 2025 को ये त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन देश भर के गुरुद्वारों में अखंड पाठ और कीर्तन का आयोजन किया जाता है। साथ ही नगर कीर्तन निकाले जाते हैं और लंगर का भी आयोजन होता है। इस दिन श्रद्धालु गुरु साहिब  द्वारा दी गई शिक्षाओं का स्मरण करते हैं।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती

27 दिसंबर 2025 को गुरु गोबिन्द सिंह जी की 359वीं जन्म वर्षगांठ मनाई जाएगी। सप्तमी तिथि का प्रारम्भ 26 दिसम्बर 2025 की दोपहर 01:43 पी एम बजे से होगा और समापन 27 दिसम्बर 2025 की दोपहर 01:09 बजे होगा।

गुरु गोबिंद सिंह जी का ऐतिहासिक योगदान

  • गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की।
  • गुरु गोबिंद सिंह जी ने सभी को पांच ककार (केश, कंघा, कड़ा, कच्छा, कृपाण) का महत्व बताया।
  • गुरु साहिब जी ने मुगल अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई।
  • गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का शाश्वत गुरु घोषित किया।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती कैसे मनाते हैं?

  • इस दिन गुरुद्वारों में अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया जाता है।
  • कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब की शिक्षाओं का स्मरण होता है।
  • इस दिन कई स्थानों पर भव्य नगर कीर्तन निकाले जाते हैं।
  • इस दिन गुरु साहिब की शिक्षाओं का प्रचार किया जाता है।
  • सभी गुरुद्वारों में इस दिन लंगर का आयोजन जरूर किया जाता है।
  • इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े और दवाइयां बांटी जाती हैं।
  • घरों में गुरबाणी का पाठ होता है।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती का धार्मिक और सामाजिक महत्व

गुरु गोबिंद सिंह जयंती केवल एक जन्मोत्सव नहीं है, बल्कि यह साहस, त्याग, समानता और सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का दिन है। इस दिन सिख समुदाय गुरु गोविंद सिंह जी की शिक्षाओं और मूल्यों को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि धर्म का अर्थ धार्मिक अनुष्ठानों का पालन नहीं, अपितु अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का साहस भी है। गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि आध्यात्मिकता और वीरता एक साथ चल सकती हैं।

Spread the love

Chicken and Mutton
Central UP homeslider

उतरठिया में दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद फूटा व्यापारियों का गुस्सा

Chicken and Mutton चिकन-मटन दुकानदारों ने नगर निगम कार्रवाई का किया विरोध :ललित सक्सेना विजय श्रीवास्तव राजधानी लखनऊ के उतरठिया क्षेत्र में चिकन और मटन की दुकानों को हटाने की नगर निगम की कार्रवाई को लेकर विवाद गहरा गया है। कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों ने बुधवार को विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि बिना पूर्व […]

Spread the love
Read More
Foreign Ministry India
homeslider International

सुरक्षित प्रवासन के लिए प्रतिबद्ध, 26 देशों के साथ किए समझौते: डॉ. जयशंकर

    शाश्वत तिवारी Foreign Ministry India :  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 30 जून को नई दिल्ली में आयोजित पहले ‘ह्यूमन रिसोर्स मोबिलिटी पार्टनरशिप फोरम’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में कुशल पेशेवरों की आवाजाही को व्यापार और निवेश की तरह ही एक बेहद […]

Spread the love
Read More
Priyanka Kamlakar murder
Crime News homeslider

दहेज प्रताड़ना के बीच स्टाफ नर्स की मौत, पति समेत चार गिरफ्तार

Priyanka Kamlakar murder :  कर्नाटक के धारवाड़ जिले से घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 29 वर्षीय स्टाफ नर्स प्रियंका कमलाकर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक […]

Spread the love
Read More