ढाका में हिंदुओं पर हिंसा को लेकर भारत का कड़ा रुख, बोला—बांग्लादेश जिम्मेदारी से नहीं बच सकता

mea 1766747923

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों और हत्या की घटनाओं को लेकर भारत ने बेहद सख्त और स्पष्ट संदेश दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि बांग्लादेश सरकार इन घटनाओं से पल्ला नहीं झाड़ सकती और दोषियों को हर हाल में न्याय के कठघरे में लाना होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हाल के महीनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं चिंताजनक स्तर तक बढ़ी हैं। उन्होंने साफ कहा कि अंतरिम यूनुस सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह कानून व्यवस्था बनाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक मौजूदा अंतरिम सरकार के कार्यकाल में अब तक अल्पसंख्यकों के खिलाफ करीब 2900 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें हत्या, घरों में आगजनी, धमकी और जबरन पलायन जैसी घटनाएं शामिल हैं। भारत ने इन घटनाओं को गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन करार दिया है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि हाल ही में एक हिंदू युवक की हत्या की घटना की भारत कड़ी निंदा करता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं को किसी और रंग में पेश कर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उग्रवादी तत्वों द्वारा अल्पसंख्यकों को निशाना बनाना न केवल आंतरिक मामला है, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भी खतरा है।

भारत ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में भारत के खिलाफ जो गलत धारणाएं फैलाई जा रही हैं, उन्हें बार-बार खारिज किया गया है। भारत का रुख स्पष्ट है कि हिंसा और बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए बांग्लादेश की मौजूदा सरकार जिम्मेदार है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत बांग्लादेश में हिंदू, ईसाई, बौद्ध और सिख समुदायों की सुरक्षा स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता लगातार बनी हुई है।

इसी प्रेस ब्रीफिंग में भारत ने अमेरिका में H-1B वीजा इंटरव्यू रद्द किए जाने के मुद्दे पर भी चिंता जताई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय आवेदकों के इंटरव्यू अचानक महीनों के लिए टाल दिए गए हैं, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भारत ने इस विषय को नई दिल्ली और वाशिंगटन दोनों जगह अमेरिकी प्रशासन के समक्ष उठाया है।

Spread the love

New York
International

IBSA व ‘ग्लोबल साउथ’ संग भारत का साझा संकल्प

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता लगातार नए आयाम छू रही है। कैरिकॉम और फिपिक वार्ताओं के बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच पर ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं और एक मजबूत बहुपक्षीय व्यवस्था को रेखांकित करने वाली दो और […]

Spread the love
Read More
New York
International

कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता निरंतर जारी है। इसी क्रम में  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों ने कैरेबियाई और प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय व […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More