हरीश रावत का BJP मुख्यालय तक कूच, भाजपा पर लगाये कई आरोप

Untitled 1 copy 30

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा की ओर से उनके खिलाफ किए जा रहे कथित दुष्प्रचार के विरोध में भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक कूच किया। हालांकि उन्हें पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। रावत और उनके समर्थकों ने भाजपा के विरुद्ध प्रदर्शन किया और छवि ख़राब करने का आरोप लगाया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत वह दोपहर नेहरू कालोनी से हरीश रावत संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उनके साथ चलते रहे। भाजपा मुख्यालय के चारों ओर कड़ी बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की के बाद रावत बैरिकेड पार कर मुख्यालय के निकट पहुंचने में सफल रहे।

उन्होंने भाजपा पर उनकी सार्वजनिक छवि खराब करने के लिए झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें पाकिस्तान का जासूस और राष्ट्रद्रोही दिखाया गया, यहां तक कि उनके खिलाफ हिंसा को भी उकसाया गया। उन्होंने इन आरोपों के प्रमाण सार्वजनिक करने की मांग की। रावत ने कहा कि भाजपा के आइटी सेल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर उनकी छवि बिगाड़ने का प्रयास किया है, जिससे राज्य का सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। उन्होंने वर्ष 2017 में शुक्रवार को नमाज के लिए सरकारी छुट्टी घोषित करने के आरोप को भी निराधार बताया और उसका गजट नोटिफिकेशन दिखाने की चुनौती दी। इसके साथ ही मुस्लिम विश्वविद्यालय को लेकर फैलाए गए कथित बयान पर भी भाजपा से प्रमाण मांगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य में कथित डेमोग्राफिक बदलाव, बांग्लादेशी घुसपैठ और अंकिता हत्याकांड को लेकर भी भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए।

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More