पक्ष या विपक्ष में हों राष्ट्रहित ही जिनके जीवन का लक्ष्य रहा ऐसे मुखर वक्ता भारत रत्न‌ महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी पर प्रस्तुत है भावांजलि

Atal Bihari Vajpayee
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

अटल जी सचमुच अटल थे।
राष्ट्रहित चिंतक प्रखर थे।।
अमृत जिसके उर बसा था,
देश हित जीवन कसा था ,
संयमित वाणी मुखर था ,
देश हित जिनमे प्रबल था ।
हिमालय से वह अचल थे।
अटल जी सचमुच अटल थे।।१।।

सिंह सा वे गरजते थे।
भाव मे वे लरजते थे ।
संसदी इतिहास मे‌ वे,
राष्ट्रवादी ही प्रबल थे ।।
गरजते सागर प्रबल थे।
अटल जी सचमुच अटल थे।२।।

सत्य को स्वीकारते थे।
झूठ को दुतकारते थे।।
सही कामों के समर्थक।
गलत हो, ललकारते थे।।
सूर्य से वे तेज- मय थे।
अटल जी सचमुच अटल थे।।३।।

राष्ट्र भाषा के समर्थक।
मातृभू प्रति थे समर्पित।।
था कोई मुद्दा न ऐसा।
मुखर हो जिस पर न बोले ।
हृदय कोमल मन अमल थे ।
अटल जी सचमुच अटल थे ।।४।।

अटल बिहारी बाजपेयी के चरणों मे अर्पित-भावपुष्प

39a246e6 652d 4f1b a64e 84866e10c7a2
Litreture

ब्रह्मऋषि विश्वामित्र : त्रिवेणी कला संगम में भव्य नाट्य मंचन

नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों की गहराई को रंगमंच के माध्यम से प्रस्तुत करने की दिशा में आर्ट्स न्यू वे ऑर्गेनाइजेशन एक भव्य नाट्य प्रस्तुति ‘ब्रह्मऋषि विश्वामित्र’ लेकर आ रहा है।दिल्ली के प्रतिष्ठित त्रिवेणी कला संगम के ओपन थिएटर में आयोजित यह नाटक एक ऐसे असाधारण चरित्र की कथा है, जिसने राजसी […]

Read More
Untitled 7 copy 11
Analysis Central UP Litreture Politics

तिरछी नज़र: तवायफ़ी सीजफायर, नमाज़ बख्शवाने निकली थी, रोज़े गले पड़े

(एक लघुकथा बकलम मीर मुंशी जी) लखनऊ में नवाब नसीरुद्दीन हैदर का ज़माना चल रहा था। तवायफ़ी, कबूतरबाज़ी, मुर्ग़बाज़ी आदि अपनी चरम पे थी। लखनऊ की हवा में एक अज़ब सी रवानगी थी। इन्ही दिनों लखनऊ में दो रईस नवाब सलमान अली और नवाब शाहरुख ख़ान के बड़े चर्चे थे। दोनों ही बड़े रईस शौकीन […]

Read More
Untitled 3 copy
homeslider Litreture

लाईलाज बीमारी: बेरोजगारी पर करारा प्रहार

बदलते समय के साथ जहां एक ओर विकास और समृद्धि के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी और आर्थिक असमानता समाज के बड़े हिस्से के लिए एक गंभीर संकट बनती जा रही है। प्रस्तुत रचना इसी विडंबना को उजागर करती है-जहां कुछ वर्ग ऐश्वर्य में डूबा है, वहीं गरीब तबका रोटी और […]

Read More