ओडिशा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: एक करोड़ एक लाख रुपये का इनामी गणेश उइके सहित चार नक्सली हुए ढेर

Untitled 2 copy 27
  • पूरी तरह से नक्सलियों का होगा खात्मा: गृह मंत्री अमित शाह

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। काफी दिनों से आतंक का पर्याय बने नक्सली उइके सहित चार नक्सलियों को भुवनेश्वर में सुरक्षा बलों मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। बताया जा रहा है इसमें एक करोड़ एक लाख रुपए का इनामी नक्सली गणेश उइके शामिल है। इस मामले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसे ‘‘नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर’’ बताया। उन्होंने कहा कि ओडिशा के कंधमाल में चलाए गए एक बड़े अभियान में केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके समेत छह नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस बड़ी सफलता के साथ ओडिशा नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने की कगार पर है. हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में टॉप माओवादी लीडर गणेश उइके समेत चार नक्सली मारे गए। राज्य में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को नेतृत्व कर रहे एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सीपीआई (माओवादी) सेंट्रल कमेटी का सदस्य उइके के सिर पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था। वह ओडिशा में प्रतिबंधित संगठन का प्रमुख था। उन्होंने बताया कि गोलीबारी चाकापद पुलिस स्टेशन एरिया के एक जंगल में हुई। उन्होंने कहा, “मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए। उनमें से एक की पहचान 69 साल के गणेश उइके के तौर पर हुई है, जिसे पक्का हनुमंतु, राजेश तिवारी, चमरू और रूपा जैसे नामों से भी जाना जाता है। वह तेलंगाना के नलगोंडा जिले के चेंडूर मंडल के पुल्लेमाला गांव का रहने वाला था।

एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि नक्सली पुरुषों की पहचान भाकपा (माओवादी) की क्षेत्र समिति सदस्य बारी उर्फ राकेश और दलम सदस्य अमृत के रूप में हुई है, दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उन पर कुल मिलाकर 23.65 लाख रुपये का इनाम था। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के पास से एक अन्य महिला कैडर का शव बरामद किया गया, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है‌। बताया जा रहा है कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर, ओडिशा पुलिस के एसओजी (विशेष अभियान समूह) की एक छोटी मोबाइल टीम ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया, जहां उनका सामना नक्सलियों से हुआ. उन्होंने कहा, “उनके बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें नक्सली मारे गए। नक्सलियों के पास से एक रिवॉल्वर, एक राइफल और एक वॉकी-टॉकी सेट वहां से बरामद हुआ। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है और इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ में स्कूल वैन चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Lucknow: राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल वैन चालक पर कक्षा 11 की 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पहले अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान छात्रा को बरामद करने […]

Spread the love
Read More
Crime News

जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा मंत्री की बेटी समेत चार लोगों ने गंवाई जान

JamshedpurNews : झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा शहर के मरीन ड्राइव क्षेत्र में एनएच हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

SSB की IG मीनू चौधरी ने आज सोनौली बार्डर का दौरा कर सुरक्षा का लिया जायजा

घुसपैठ और ड्रग तस्करी रोकने पर जोर, नेपाल के अधिकारियों संग की बैठक उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सशस्त्र सीमा बल (SSB) की नवागत IG मीनू चौधरी ने बुधवार को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सोनौली क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को अवैध घुसपैठ व तस्करी […]

Spread the love
Read More