चिनहट: चार दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Untitled 1 copy 28
  • दस दमकल की गाड़ियों लगीं आग बुझाने में चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई गई आग
  • पचास लाख रुपए कीमत का सामान जलकर हुआ राख
  • स्थानीय पुलिस की सतर्कता से बची दुकानदारों की जान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हाल ही में मटियारी चौराहे के पास अवस्थी किराना स्टोर में लगी आग का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि चिनहट क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित रावण दहन मैदान में गुरुवार सुबह तड़के फैशन मार्केट घर संसार सहित चार दुकानों में भीषण आग लग गई। इस दौरान दुकानों में रखे गैस सिलेंडर में हुए धमाके होने से लोग सहम गए। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग की लपटों ने चारों दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया। सूचना मिलते इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम मौके पर पहुंची और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की दस गाड़ियों की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदारों के पास आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

चिनहट क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास रावण दहन मैदान में मोहम्मद रफी की फैशन मार्केट घर संसार के नाम से हर माल की दुकान है। आकाश की चाय गुटखा पान मसाला की दुकान है। वीरेंद्र कश्यप की दुकान है जबकि सचिन चौरसिया की पूजा पान मसाला व चाय की दुकान है। मुकेश कन्नौजिया की कोयले की दुकान है। बताया जा रहा है तीन दुकानों के बगल में मोहम्मद रफी की फैशन मार्केट घर संसार के नाम से बनी दुकान में प्लास्टिक का सामान भरा हुआ था।

बताया जा रहा है कि इन दुकानों में कुछ लोग गहरी नींद में सो रहे थे कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे दुकान से धुआं उठने लगा। दम घुटने का एहसास होने पर दुकान में सो रहे कर्मचारी भाग बाहर आए कि तभी आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग की लपटों को देख रिहायशी इलाके में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में भागकर मौके पर पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में इसकी खबर फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल की सिलसिलेवार दस गाडियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले दुकानदारों की गाढ़ी कमाई राख में तब्दील हो चुकी थी। आग लगने से करीब पचास लाख रुपए कीमत के सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर एक रिक्शा भी धू-धूकर जल गया।

सिलेंडर के धमाके से घंटों मची रही अफरातफरी

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें आसपास में बने मकानों और दुकानों तक जा रही थी और धुआं का गुब्बार मानों अंधेर की तरह हो गया था। लोगों के बीच से बचाओ-बचाओ की चीख-पुकार हो रही थी, लेकिन पुलिस और दमकल कर्मियों ने दुकानों के भीतर फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकलवाया।

कांस्टेबल रामपाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की बहादुरी को सलाम

बताया जा रहा है इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का फोन पहुंचते ही क्षेत्र में गश्त कर रहे कांस्टेबल रामपाल सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बगैर दुकान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवाया और इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। कोई कुछ भी पुलिसकर्मियों के बारे में कमेंट करे, लेकिन पुलिस ही है जो खुद की जान की परवाह किए बगैर लोगों की जान बचाने में आगे बढ़कर आती है। पब्लिक तो बस… ऐसे बहादुर पुलिसकर्मियों को जितना भी सराहा जाए वह कम होगा।

आबकारी विभाग की लापरवाही पर एक नजर

जिस स्थान पर दुकानों में आग लगी है वहीं पर देशी शराब का ठेका है। खास बात यह है कि शराब ठेके से करीब पचास मीटर की दूरी पर धर्मस्थल यानी भगवान शंकर जी की मंदिर भी है। देशी शराब ठेके पर और आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। बताया जा रहा है कि शराबी बकायदे शराब ठेके के पास चौपाल लगाकर जाम लगाते हैं, जहां से हर समय छोटे-छोटे बच्चे और बहन-बेटियां उस रास्ते से गुजरीं हैं। इसी शराब ठेके पर कुछ दिनों पहले शराब की दुकान पर काम करने वालों स्थानीय सभासद सहित कई लोगों से अभद्रता कर मारपीट की थी। चंद कदमों की दूरी पर धर्मस्थल होने के बावजूद भी आबकारी विभाग यहां देशी शराब ठेका खोलने की इजाजत दे दी, इससे यही लग रहा है कि आबकारी विभाग को किसी बड़ी घटना होने का इंतजार है।

Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद

झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB की पथलहवा BOP टीम ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की। निचलौल थाना क्षेत्र के करमिसवा टोला तिलबारी गांव के बाहर खेत में बने […]

Read More
Crime News

काकोरी में वन विभाग की लापरवाही: पेड़ काटते समय विशालकाय पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत

युवक की मौत पर स्थानीय लोगों में गुस्सा, लगाया लापरवाही का आरोप घटना को दबाने में जुटी पुलिस और संबंधित विभाग ए अहमद सौदागर Lucknow : बीते दिनों हुई कई मौतों के बाद भले ही पुलिस और संबंधित विभाग के लिए कानून ने नया रूप ले लिया है, लेकिन सूबे की राजधानी के काकोरी क्षेत्र में […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में उधारी मांगने पर सीमेंट कारोबारी पर हमला, रॉड से पीटकर किया लहूलुहान

जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज, घायल अस्पताल में भर्ती। ए अहमद सौदागर Lucknow: पारा थाना क्षेत्र में सीमेंट सरिया दुकानदार को उधारी रकम मांगना भारी पड़ गया। उधारी मांगने पहुंचे दुकानदार नसरुद्दीन को दबंग पिंटू शर्मा ने साथियों के साथ मिलकर लोहे की राड से ताबड़तोड़ वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूचना मिलते […]

Read More