IIT कानपुर की बड़ी पहल: अब मरीज के अनुसार बनेगा 3D स्पाइन इम्प्लांट

aaiiaaiita kanapara 76f0decdca4f5b6eb09bef5932f1be39

हड्डी और रीढ़ IIT की बीमारियों के इलाज में उत्तर प्रदेश जल्द ही नई तकनीकी क्रांति का गवाह बनने जा रहा है। आईआईटी कानपुर ने स्वदेशी थ्रीडी-प्रिंटेड हड्डी और स्पाइन इम्प्लांट विकसित करने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। इस पहल से देश में स्पाइन सर्जरी को अधिक सुरक्षित, सटीक और किफायती बनाया जा सकेगा। आईआईटी कानपुर और डिकुल एएम प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए समझौते के तहत मरीज की शारीरिक संरचना के अनुरूप इम्प्लांट डिजाइन किए जाएंगे। मौजूदा समय में अधिकतर सर्जरी में सामान्य डिजाइन वाले इम्प्लांट लगाए जाते हैं, जो हर मरीज के लिए पूरी तरह उपयुक्त नहीं होते। नई तकनीक इस कमी को दूर करेगी।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का संचालन आईआईटी कानपुर के बीएसबीई विभाग के प्रोफेसर अशोक कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है। क्लीनिकल परीक्षणों के लिए वर्धा का दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट इस प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इम्प्लांट पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी हों। 3D प्रिंटिंग तकनीक की मदद से बनाए जाने वाले इम्प्लांट मरीज की हड्डियों के सटीक माप के अनुसार तैयार होंगे। इससे ऑपरेशन के बाद जटिलताओं की संभावना कम होगी और मरीज जल्दी स्वस्थ हो सकेगा। साथ ही, सर्जरी की सफलता दर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

 शिक्षा, किसान और सोशल मीडिया मुद्दों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

इस परियोजना की खास बात यह है कि इसमें बायोडिग्रेडेबल इम्प्लांट पर भी काम किया जा रहा है। ऐसे इम्प्लांट समय के साथ शरीर में घुल जाते हैं, जिससे दोबारा ऑपरेशन की आवश्यकता कम हो जाती है। यह तकनीक बुजुर्ग और गंभीर मरीजों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगी। अब तक इस तरह की उन्नत चिकित्सा सामग्री विदेशों से मंगाई जाती थी, जिससे इलाज बेहद महंगा हो जाता था। स्वदेशी निर्माण से न केवल लागत घटेगी, बल्कि भारत की मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री को भी मजबूती मिलेगी।

आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की बहु-संस्थागत साझेदारियां देश को चिकित्सा नवाचार के क्षेत्र में आगे ले जाएंगी। यह पहल आम मरीजों के लिए कम खर्च में बेहतर इलाज और तेजी से रिकवरी की नई उम्मीद लेकर आई है।

Lucknow
Health National Uttar Pradesh

आयुष्मान के 112 पैकेज सरकारी अस्पतालों के हवाले, बढ़ेगा मरीजों का संकट?

बिना क्षमता सरकारी अस्पतालों पर बोझ डालना, गरीबों के लिए पड़ेगा भारी? विजय श्रीवास्तव Lucknow: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (AB-PMJAY) में आगामी एक दिसंबर 2026 से लागू होने जा रहे एक बड़े बदलाव ने करोड़ों लाभार्थियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के […]

Read More
Lucknow
homeslider Religion

16 नवंबर को मनाई जाएगी सहस्त्रबाहु जयंती, होंगे धार्मिक आयोजन

Lucknow: चंद्रवंशी हैहय समाज के आराध्य और महान चक्रवर्ती सम्राट राजा कार्तवीर्य अर्जुन यानी भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती सोमवार, 16 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सहस्त्रार्जुन जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन, पूजा-अर्चना, शोभायात्रा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित […]

Read More
New Delhi
homeslider National

दिल्ली में प्रदूषण का कहर, IIT Delhi में AQI 428 दर्ज

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार सुबह दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 तक पहुंचने से राजधानी में प्रदूषण की गंभीर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। सबसे चिंताजनक स्थिति भारतीय प्रौद्योगिकी […]

Read More