शिक्षा, किसान और सोशल मीडिया मुद्दों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

matara sathapa saha a57b86d34286d829d86867d96fc607db

 उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में सोमवार को विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सत्र की शुरुआत शिक्षा से जुड़े अहम मुद्दों के साथ हुई, जिसमें परिषदीय स्कूलों का मर्जर, शिक्षकों की भर्ती और शिक्षा की गुणवत्ता प्रमुख रूप से उठाई गई। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार के फैसलों से ग्रामीण इलाकों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उनका कहना था कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिना किसी निगरानी के आपत्तिजनक सामग्री उपलब्ध है, जिससे सामाजिक मूल्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार इस दिशा में कोई सख्त नीति बनाने जा रही है या नहीं। किसान मुद्दों को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान ने अनोखा विरोध दर्ज कराया। वे गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे और कहा कि किसान दिवस के दिन भी किसानों की समस्याएं नजरअंदाज की जा रही हैं। उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान और खेती से जुड़ी दिक्कतों पर चर्चा की मांग की।

निजी स्कूलों की मनमानी पर भी सदन में सवाल उठे। सपा विधायक आर.के. वर्मा ने कहा कि निजी स्कूल अभिभावकों से मनचाही फीस वसूल रहे हैं। आरटीई के तहत गरीब बच्चों को प्रवेश देने में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार निजी स्कूलों पर सख्त नियम लागू करे।

शिक्षकों की भर्ती को लेकर विपक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सपा विधायक सचिन यादव ने कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली हैं। हर साल हजारों शिक्षक रिटायर हो रहे हैं, लेकिन नई भर्ती नहीं की जा रही। इससे शिक्षा व्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा है।

सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि किसी भी सरकारी स्कूल को बंद नहीं किया गया है। छात्रों की संख्या कम होने पर पास-पास के स्कूलों को जोड़ा गया है, जिससे शिक्षकों और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि खाली पड़े स्कूल भवनों में बाल वाटिका चलाई जा रही हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षकों के तबादले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है और उनके स्वास्थ्य के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा दी गई है।

Spread the love

Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण साधने की कवायद में BJP

राज्यसभा चुनाव के बहाने ब्राह्मण-कुर्मी को दोबारा साथ करना चाह रही पार्टी कई मसलों को लेकर उपेक्षा की शिकायत से दूर हो रहे थे ये दोनों समाज भौमेंद्र शुक्ल Lucknow: उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर अपने पुराने सामाजिक समीकरण को मजबूत करने की […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

अमेरिका में Essar का 15 अरब डॉलर का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Essar Group और ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगा 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट Washington : भारत के Essar Group की अमेरिकी कंपनी Mesabi Metallics अमेरिका में एक विशाल स्टील कॉम्प्लेक्स विकसित करने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की। आयोवा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर

नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए लीजबैक घोटाले में आया था हरीश चंद्र का नाम 15 साल बाद योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, सेवा से मुक्त हुए चंद्र राकेश तिवारी Lucknow :  साल 2011 में नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए नियमों के विरुद्ध बाहरी लोगों और कंपनियों को जमीन का आवंटन करने वाले […]

Spread the love
Read More