पीएम मोदी की चादर के साथ अजमेर पहुंचे किरेन रिजिजू

अजमेर: सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज के 814वें उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह में चादर पेश की जा रही है। प्रधानमंत्री की तरफ से भेजी गई यह चादर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू लेकर अजमेर पहुंचे। उनके आगमन पर अजमेर सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया।

सर्किट हाउस में सांसद भागीरथ चौधरी, भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंत्री किरेन रिजिजू का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। जिला कलेक्टर लोकबंधु सहित प्रशासन के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सुरक्षा के मद्देनजर सर्किट हाउस और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी गई चादर को ख्वाजा साहब की दरगाह पर पेश करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री का देश के नाम भेजा गया विशेष संदेश भी दरगाह परिसर में पढ़कर सुनाया जाएगा। यह लगातार 12वीं बार है जब प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाई जा रही है।

देवरिया में गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग में एक आरोपी घायल

उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ में देश-विदेश से जायरीन पहुंच रहे हैं। उर्स ख्वाजा साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है, जिसे सूफी परंपरा में “विसाल” कहा जाता है। यह पर्व अमन, मोहब्बत और इंसानियत के पैगाम का प्रतीक माना जाता है। इसी क्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से भी अजमेर शरीफ में चादर पेश की गई। दिल्ली से राष्ट्रीय कन्वीनर डॉ. इमरान चौधरी के नेतृत्व में लाई गई चादर खादिम शेख दौलत अली चिश्ती के माध्यम से दरगाह में चढ़ाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ संघ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह पूरी दुनिया को शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देती है।

homeslider National

Holi 2026: हुड़दंग पर सख्ती, यूपी-एमपी-बिहार में हाई अलर्ट

रंगों का त्योहार होली इस बार उल्लास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए कई दिनों से रणनीति तैयार की जा […]

Read More
homeslider National

राज्यसभा चुनाव: BJP ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को […]

Read More
homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More