देवरिया में गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग में एक आरोपी घायल

WhatsApp Image 2025 12 22 at 7.08.39 AM

देवरिया: जनपद में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सलेमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार देर रात गौ तस्करी में संलिप्त बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से गिरफ्तार कर लिए गए।

पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर थाना सलेमपुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सोहनाग–बरठा मुख्य मार्ग पर ग्राम धनौती राय के पास एक टाटा मैजिक वाहन को रोका गया। वाहन में तीन गोवंशीय पशु—एक गाय, एक बछिया और एक बछड़ा—मौजूद थे।

पुलिस के अनुसार, वाहन रोकते ही उसमें सवार अभियुक्तों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी भोलू यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों राज यादव और नागेन्द्र कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र: कोडीन सिरप मामले पर सपा का हंगामा

घायल आरोपी भोलू यादव को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है। उसके पास से एक अवैध .315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस पूरे मामले में थाना सलेमपुर में गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Spread the love

Crime News homeslider Uttar Pradesh

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल Road accident in Telangana : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। सतवार के पास तेज रफ्तार टैंकर ने मजदूरों से भरे एक ऑटो […]

Spread the love
Read More
Crime News

जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

दो गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3,97,000 रूपए की नकदी बरामद  ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार निवासी राम नरेश के घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार गिरोह […]

Spread the love
Read More
Trainee IPS Bribery Scandal
Crime News

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

Trainee IPS Bribery Scandal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के एक ट्रेनी IPS अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों पर साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को कथित तौर पर निपटाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला अब दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत तक पहुंच गया है। […]

Spread the love
Read More