सिडनी हमले पर ट्रंप का कड़ा बयान, बोले– कट्टरपंथी आतंक के खिलाफ वैश्विक एकजुटता जरूरी

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किए गए भीषण आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और सभी देशों से कट्टरपंथी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।

व्हाइट हाउस में हनुक्का फेस्टिवल के अवसर पर यहूदी अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि सिडनी में जो हुआ, वह केवल एक देश या समुदाय पर हमला नहीं है, बल्कि पूरी मानवता पर हमला है। उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि अमेरिका यहूदी समुदाय के साथ मजबूती से खड़ा है। ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, “दुनिया को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद की विनाशकारी ताकतों के खिलाफ एक साथ खड़ा होना होगा। यह नफरत और हिंसा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती।” उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति और वैश्विक सहयोग की जरूरत पर जोर दिया।

गोरखपुर में सन्नाटा क्यों पसरा है भाई!

यह हमला सिडनी के मशहूर बॉन्डी बीच पर उस समय हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग यहूदी त्योहार हनुक्का के कार्यक्रम में शामिल थे। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए। मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने इस घटना को यहूदी विरोधी आतंकवादी कृत्य बताया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर इस्लामिक स्टेट से प्रभावित थे। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के मुताबिक, एक हमलावर को मौके पर ही मार गिराया गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

हमले में घायल 40 से अधिक लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हो रही है। भारत, इजरायल और कई अन्य देशों ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की जरूरत बताई है।

Analysis homeslider International

नेपाल में चुनाव: अस्थिरता, आकांक्षाएँ और लोकतांत्रिक संक्रमण का गहन विश्लेषण

नेपाल दक्षिण एशिया का एक ऐसा राष्ट्र है, जिसने पिछले तीन दशकों में राजनीतिक परिवर्तन के अनेक उथल-पुथल भरे दौर देखे हैं। राजशाही से गणतंत्र तक की यात्रा, माओवादी जनयुद्ध से लेकर बहुदलीय लोकतंत्र की स्थापना तक का संघर्ष, और फिर संविधान निर्माण के बाद संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना, इन सबके बीच नेपाल की […]

Read More
homeslider International

सुरक्षित माइग्रेशन को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे विदेश मंत्रालय और आईओएम

  शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत का विदेश मंत्रालय और इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रवासन को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए विदेश मंत्रालय ने अब आईओएम तथा इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (आईसीडब्ल्यूए) के साथ मिलकर ग्लोबल कॉम्पैक्ट फॉर सेफ, ऑर्डरली […]

Read More
International

नवलपरासी निर्वाचन क्षेत्र संख्या–एक…जीत को दोहराने की कोशिश में उद्योगपति विनोद कुमार चौधरी

साख बचाने की दौड़ में हृदयेश त्रिपाठी, बाजी मारने के दांव में लगे हैं विक्रम खनाल चतुष्कोणीय मुकाबला फंसे दिग्गज राजनेता उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू/नवलपरासी। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के पश्चिम नवलपरासी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन–2079 में नेपाली कांग्रेस से निर्वाचित उद्योगपति विनोद कुमार चौधरी एक बार फिर सांसद […]

Read More