नई दिल्ली में होने वाले ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ का यूएन मुख्यालय में हुआ उद्घाटन

Untitled 11 copy 9

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत और फ्रांस के स्थायी मिशन ने मिलकर न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के लिए एक कर्टेन रेजर (उद्घाटन समारोह) आयोजित किया, जिसमें एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर चर्चा हुई। इस दौरान भारत ने अगले साल 19-20 फरवरी को नई दिल्ली में होने वाले इस शिखर सम्मेलन से जुड़ी जानकारी संयुक्त राष्ट्र सदस्यों को दी। यह फ्रांस के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता के समर्थन और दोनों देशों के बीच मजबूत डिजिटल साझेदारी को दर्शाता है। समारोह में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और फ्रांस की डिजिटल और एआई मामलों की राजदूत क्लारा चपज ने मुख्य वक्ता की भूमिका अदा की। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश और फ्रांस के स्थायी प्रतिनिधि जेरोम बोनाफॉन्ट ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह का उद्देश्य फरवरी 2026 में नई दिल्ली में होने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इम्पैक्ट समिट को बढ़ावा देना था, जिसका विषय ‘फ्रॉम एक्शन टू इम्पैक्ट’ था।

 

मंत्री प्रसाद ने कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा यूएन, यूएनडीपी, यूनेस्को, आईटीयू और इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ एआई गवर्नेंस को सस्टेनेबल डेवलपमेंट, डिजिटल इन्क्लूजन और डेवलपिंग देशों के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग तथा ग्लोबल साउथ की चिंताओं के साथ जोड़ने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के एक बयान के अनुसार, राज्य मंत्री प्रसाद ने कहा कि यह समिट विजन को अमल में लाने को प्राथमिकता देगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समिट की सफलता को इससे मापा जाना चाहिए कि यह कितनी जिंदगियों को बेहतर बनाता है, न कि इससे कि यह कितने घोषणापत्र जारी करता है।

उन्होंने सरकारों, इंडस्ट्री, रिसर्चर्स, सिविल सोसाइटी और इंटरनेशनल संगठनों को इसमें हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करते हुए अपनी बात समाप्त की। भारत में होने वाले इस समिट के खास मायने माने जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस विशेष अतिथि के रूप में इसमें शामिल होंगे। यह पहली बार होगा जब ग्लोबल साउथ में कोई वैश्विक एआई समिट आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले ब्लेचली पार्क (ब्रिटेन), सियोल और पेरिस में ऐसे समिट हो चुके हैं। यह समिट तीन बातों पर केंद्रित होगी- लोग, धरती और विकास। भारत का मानना है कि तकनीक तब सबसे ज्यादा काम की तब होती है, जब उसे शुरू से ही सभी के लिए बनाया जाए। इस समिट में सरकार, कंपनियां, वैज्ञानिक और समाज से जुड़े लोग एक साथ आएंगे, ताकि एआई का इस्तेमाल इंसानों की भलाई और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए किया जा सके।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More