IPL 2026 में इस टीम के साथ होंगे CM उमर अब्दुल्ला

ipl 2026 omar abdullah delhi capitals 1 1765899943

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। इसी बीच मंगलवार को अबुधाबी में आयोजित मिनी ऑक्शन ने कई नई कहानियों को जन्म दिया। इस ऑक्शन में जम्मू-कश्मीर के बारामूला से ताल्लुक रखने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी डार पर पैसों की जमकर बारिश हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। आकिब नबी की इस बड़ी उपलब्धि पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खुशी जाहिर की और इसी के साथ उन्होंने IPL 2026 में अपनी पसंदीदा टीम का भी खुलासा कर दिया। सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का समर्थन करेंगे।

घने कोहरे के चलते इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

मुख्यमंत्री ने इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवा खिलाड़ी का दिल्ली कैपिटल्स में चयन पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। ऐसे में एक कश्मीरी खिलाड़ी को आगे बढ़ते देखने के लिए वह इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करेंगे। सीएम उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी डार को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आकिब की मेहनत और संघर्ष यह साबित करता है कि प्रदेश के खिलाड़ी भी देश और दुनिया के बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में इस बार कई रिकॉर्ड बने। ऑस्ट्रेलिया के ऑल-राउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे यह साफ हो गया कि टीमें इस बार संतुलित और मजबूत स्क्वॉड बनाने पर पूरा फोकस कर रही हैं।

Lucknow
Health National Uttar Pradesh

आयुष्मान के 112 पैकेज सरकारी अस्पतालों के हवाले, बढ़ेगा मरीजों का संकट?

बिना क्षमता सरकारी अस्पतालों पर बोझ डालना, गरीबों के लिए पड़ेगा भारी? विजय श्रीवास्तव Lucknow: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (AB-PMJAY) में आगामी एक दिसंबर 2026 से लागू होने जा रहे एक बड़े बदलाव ने करोड़ों लाभार्थियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के […]

Read More
PM Modi Projects
National

PM मोदी ने 246 परियोजनाओं का किया शुभारंभ, नक्सलवाद पर साधा निशाना

PM Modi Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 15 नवंबर को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के योगदान, उनके अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद को आदिवासी समुदायों के विकास में बड़ी बाधा […]

Read More
New Delhi
homeslider National

दिल्ली में प्रदूषण का कहर, IIT Delhi में AQI 428 दर्ज

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार सुबह दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 तक पहुंचने से राजधानी में प्रदूषण की गंभीर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। सबसे चिंताजनक स्थिति भारतीय प्रौद्योगिकी […]

Read More