प्रेम मिलन बना मौत का कारण, गोरखपुर की शादीशुदा माशूका की बाराबंकी में हत्या

barabanki 1765868258593 1765868265128

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला की उसके प्रेमी के घर पर संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि इस वारदात में प्रेमी के परिजन शामिल हो सकते हैं। घटना के बाद से आरोपी बताए जा रहे परिजन फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान गोरखपुर निवासी 31 वर्षीय ममता के रूप में हुई है, जो पहले से शादीशुदा थी। ममता का सहावपुर कस्बे के रहने वाले संदीप नामक युवक से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। संदीप की शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी घटना के समय मायके में थी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात ममता संदीप के घर पहुंची थी। उस समय घर में संदीप के माता-पिता और उसकी चार बहनें मौजूद थीं। सुबह करीब छह बजे संदीप शौच के लिए घर से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा, तो उसने घर के भीतर ममता का खून से सना शव देखा। शव के पास एक कुल्हाड़ी भी पड़ी थी, जिस पर खून लगा हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। संदीप ने पुलिस को दिए बयान में अपने माता-पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद से संदीप के माता-पिता और चारों बहनें फरार हैं।

सर्किल ऑफिसर रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कई पहलुओं से कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More
Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More