बिना गुड़, चीनी और मिश्री के ऐसे बनाएं गाजर का हेल्दी हलवा

add a heading 1 1765612350

सर्दियों का मौसम आते ही गाजर का हलवा हर घर की रसोई में अपनी खुशबू बिखेरने लगता है। ताज़ी लाल गाजर, घी और दूध से बनने वाला यह पारंपरिक मिठाई भारतीय सर्दियों की पहचान है। लेकिन जिन घरों में डायबिटीज के मरीज होते हैं, वहां मीठे की वजह से हलवे से दूरी बना ली जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए बिना चीनी, गुड़ और मिश्री के गाजर हलवे की खास रेसिपी लेकर आए हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखती है।

 जरूरी सामग्री

  • 1 किलो लाल गाजर

  • ½ कप दूध

  • 200 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)

  • ½ कप बादाम या काजू

  • ½ कप मिल्क पाउडर

  • ½ कप किशमिश

  • 1 छोटा टुकड़ा चुकंदर

  • ½ कप देसी घी

 बनाने की विधि

स्टेप 1: सबसे पहले गाजरों को अच्छी तरह धोकर छील लें और मोटे टुकड़ों में काट लें।
स्टेप 2: प्रेशर कुकर में गाजर डालें, आधा कप दूध मिलाएं और 5–6 सीटी आने तक पकाएं।
स्टेप 3: कुकर ठंडा होने पर गाजर को अच्छे से मैश कर लें।
स्टेप 4: एक भारी कढ़ाही में मैश की हुई गाजर डालकर तेज आंच पर पकाएं, जब तक अतिरिक्त पानी पूरी तरह सूख न जाए।
स्टेप 5: इस दौरान बादाम या काजू पीस लें। पानी सूखने पर इन्हें गाजर में डालकर 5–7 मिनट तक भूनें।
स्टेप 6: अब कद्दूकस किया हुआ पनीर और मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
स्टेप 7: मिक्सर में चुकंदर का छोटा टुकड़ा, किशमिश और घी डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
स्टेप 8: यह पेस्ट हलवे में डालें और धीमी आंच पर करीब 15 मिनट तक पकाएं।

किशमिश से हलवे में प्राकृतिक मिठास आती है और चुकंदर से रंग बेहद आकर्षक हो जाता है। यह हलवा न सिर्फ डायबिटीज मरीजों के लिए बेहतर विकल्प है, बल्कि फिटनेस को लेकर सजग लोगों के लिए भी शानदार डेज़र्ट है।

Untitled 3 copy 16
Foods Life Style Lifestyle

चटपटा ब्रेड पकौड़ा रेसिपी: घर पर बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक, चाय के साथ मिलेगा परफेक्ट स्वाद

चटपटा ब्रेड पकौड़ा रेसिपी: नया लुक डेस्क गर्मागर्म चाय के साथ कुरकुरा और चटपटा ब्रेड पकौड़ा मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। यह एक ऐसा लोकप्रिय स्नैक है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। अगर आप भी घर पर होटल जैसा टेस्टी ब्रेड पकौड़ा बनाना चाहते हैं, तो यह […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 09 at 5.25.38 PM
Foods Health

सिर्फ जंक फूड ही नहीं, रोज खाई जाने वाली ये चीजें भी बढ़ा सकती हैं मोटापा

आजकल बढ़ता मोटापा एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है, और अक्सर लोग इसका कारण सिर्फ तला-भुना या जंक फूड को मानते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजमर्रा की डाइट में शामिल कुछ सामान्य चीजें भी वजन बढ़ने की वजह बन सकती हैं।विशेषज्ञों के अनुसार, अधिक मात्रा में चीनी का सेवन […]

Read More
milk product 1773281716
Business Foods homeslider

मध्य पूर्व तनाव का असर अब खाने पर: दूध-पनीर की सप्लाई पर मंडराया संकट

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब केवल तेल और गैस तक सीमित नहीं रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर क्षेत्र में समुद्री व्यापार बाधित होता है तो इसका प्रभाव खाद्य आपूर्ति पर भी पड़ सकता है। खासतौर पर डेयरी उत्पाद जैसे दूध, पनीर और कंडेंस्ड मिल्क की सप्लाई प्रभावित होने […]

Read More