भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं: राम जानकी मंदिर से लाखों की मूर्तियां चोरी, भक्तगणों में आक्रोश

Choree

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। रायबरेली जिले डलमऊ के रामपुर बरारा गांव स्थित रामजानकी मंदिर से शनिवार रात बेखौफ चोरों ने राम, लक्ष्मण और सीता की लाखों रुपए कीमत की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर लीं। मंदिर से मूर्तियां चोरी होने की घटना से भक्तों में आक्रोश फैल गया। भक्तों का कहना है कि वर्षों पुराने मंदिर में कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी। यह घटना पुलिस की सुरक्षा लापरवाही से हुई है। सीओ डलमऊ ने गांव पहुंचकर घटना की जांच की। गांव निवासी राजाराम वाजपेयी के मुताबिक, वह रामजानकी मंदिर के प्रबंधक हैं। 1890 में उनके पूर्वजों ने मंदिर की स्थापना की थी। मंदिर में राम-लक्ष्मण और सीता की लगभग एक क्विंटल की अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित की गई थीं। रोज की तरह सुबह करीब छह बजे मंदिर पहुंचा तो देखा कि तीनों मूर्तियां गायब हैं। मंदिर के बाहर का ताला तो बंद था, लेकिन अंदर का ताला टूटा था। आशंका है कि चहारदीवारी फांदकर चोर मंदिर के अंदर घुसे।

प्रबंधक के मुताबिक आसपास मंदिरों की खोजबीन की, लेकिन नहीं दिखी। मूर्तियों की कीमत करोड़ से ज्यादा की है। इस पर घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर, मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी होते ही आसपास रहने वाले भक्तों का मजमा जुट गया। घटना से भक्तों में आक्रोश रहा। सभी का कहना था कि डलमऊ कोतवाली प्रभारी और उनके मातहतों की रात्रिगश्त में ढिलाई के चलते यह घटना हुई है। सभी ने घटना का खुलासा किए जाने की मांग की। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर वर्षों पुराना है। मंदिर में स्थापित की गई राम-लक्ष्मण व सीता की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हुई हैं। मंदिर प्रबंधक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए चोरों का सुराग जुटाया जा रहा है।

Spread the love

Crime News

यूपी में तीन IPS अफसरों के ट्रांसफर

डॉ. मनोज कुमार बने IPS पश्चिमी जोन के आईजी ए अहमद सौदागर Lucknow : शासन ने तीन IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं । शासन से जारी सूची के अनुसार डॉ. मनोज कुमार अभी तक पुलिस महानिरीक्षक, प्रतिसार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, PAC , पश्चिमी जोन, […]

Spread the love
Read More
Circumstances
Crime News

बाजारखाला: एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा मिला

कांदा टिकैतगंज के चूड़ी वाली गली में हुई घटना का मामला करीबियों की भूमिका पर संदेह, सोते समय की गई हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बंथरा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बाजारखाला […]

Spread the love
Read More
Crime News

पारा: हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, बसुली और CCTV DVR बरामद

पारा में हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; CCTV DVR और बसुली बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow, 28 सितंबर 2026 को हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पारा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की बसुली, CCTV DVR […]

Spread the love
Read More