पुलिस भवन का होगा निर्माण, एक ही छत के नीचे होंगे चार थाने

Untitled 30 copy 2

नया लुक ब्यूरो

रांची/पलामू । पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। इसके तहत सदर थाना के पास फोरलेन बाइपास के किनारे जी प्लस-6 बहुमंजिला पुलिस भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 17.63 करोड़ रुपये है। इस बहुमंजिला भवन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, साइबर थाना, एससी-एसटी थाना और महिला थाना को आवासीय सुविधाओं सहित एक ही परिसर में स्थापित किया जाएगा।

भवन के पहले तल पर साइबर थाना, दूसरे तल पर महिला थाना, तीसरे तल पर एससी-एसटी थाना और चौथे तल पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट संचालित होगा। इस बहुउद्देश्यीय भवन के निर्माण से पुलिस कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा और पीड़ितों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मामलों के त्वरित निपटारे में मदद मिलेगी। एक ही छत के नीचे थानों के निर्माण से भूमि की बचत और लागत में कमी भी होगी।

वर्तमान में, साइबर थाना पलामू जिला स्कूल के विज्ञान भवन में संचालित है, महिला थाना शहर थाना परिसर में, जबकि एससी-एसटी थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सदर थाना परिसर में काम कर रहे हैं। बताते चलें कि झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड राज्य के आठ जिलों में इस तरह के बहुमंजिला थानों का निर्माण करा रहा है, जिसमें पलामू जिला भी शामिल है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More