विराट कोहली नहीं तो कौन? यशस्वी जायसवाल ने बताया भारतीय टीम का सबसे मेहनती खिलाड़ी

osi9i9m4 yashasvi jaiswal x bcci 625x300 06 December 25

नई दिल्ली। जब बात भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे मेहनती खिलाड़ी की आती है, तो जेहन में सबसे पहले विराट कोहली का नाम कौंधता है। 37 की उम्र में भी उनकी फिटनेस, अनुशासन और जुनून को देखकर युवा खिलाड़ी प्रेरणा लेते हैं। लेकिन टीम इंडिया के उभरते सितारे यशस्वी जायसवाल ने एक ऐसा नाम लिया है, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए – शुभमन गिल!

आज तक से खास बातचीत में यशस्वी ने कहा, “मेरे लिए सबसे मेहनती खिलाड़ी शुभमन गिल हैं। मैंने उन्हें हाल के दिनों में बहुत करीब से देखा है। वो रोज़ सुबह सबसे पहले नेट्स में पहुंचते हैं, आखिरी में छोड़ते हैं। फिटनेस, डाइट, स्किल – हर चीज पर बारीकी से ध्यान देते हैं। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में जिस समझदारी से उन्होंने बल्लेबाजी की, वो अविश्वसनीय था। मैं उनके साथ खेलकर बहुत कुछ सीखता हूं। वो शानदार इंसान भी हैं।”

अयोध्या की राह पर फिर खून की होली

 

यशस्वी की ये तारीफ कोई साधारण नहीं। 23 साल के यशस्वी टेस्ट में भारत के स्टार बन चुके हैं – 28 टेस्ट में 2511 रन, 7 शतक, औसत 49.23। लेकिन T20 और वनडे में अभी जगह पक्की करने की जद्दोजहद जारी है। दूसरी तरफ शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में स्थापित। कप्तानी का दारोमदार भी। फिर भी यशस्वी को गिल की मेहनत सबसे खास लगी। विराट कोहली को “फिटनेस का भगवान” कहा जाता है। लेकिन यशस्वी ने साफ कर दिया – नई पीढ़ी में गिल सबसे आगे हैं। गिल की दिनचर्या किसी साधु से कम नहीं – सुबह 5 बजे उठना, जिम, नेट्स, डाइट चार्ट, नींद तक का टाइम फिक्स। इंग्लैंड सीरीज में जहां बड़े-बड़े धराशायी हुए, गिल ने समझदारी से रन बनाए।

यशस्वी ने कहा, “विराट भाई अलग लेवल हैं, लेकिन शुभमन को रोज़ देखता हूं – वो मेहनत का दूसरा नाम है।” ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल। फैंस लिख रहे – “यशस्वी ने सच्चाई बोली”, “गिल सचमे मेहनत का रोल मॉडल है”।

क्रिकेट में मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं। विराट ने मानक बनाया, अब गिल उसे आगे ले जा रहे हैं। यशस्वी जैसे युवा इसे फॉलो कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है!

Spread the love

Sports

अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष ने खिताब जीता

Kabaddi Competition: महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता का आज फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बी.ए. तृतीय वर्ष की टीम ने वाणिज्य संकाय की टीम को 43–10 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में विभिन्न संकायों की कुल […]

Spread the love
Read More
Sports

कैंपबेल का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया बड़ा स्कोर

IND vs WI 2nd ODI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत 1-0 से आगे है, जबकि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More
Sports

शुभमन-राहुल-बुमराह खेलेंगे रणजी? BCCI का खास प्लान

Shubman Gill: भारत को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगी। इसके बाद चार नवंबर से पांच वनडे मैच खेले जाएंगे, जबकि 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। टेस्ट सीरीज को देखते हुए भारतीय क्रिकेट […]

Spread the love
Read More