युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए SSB ने शुरू किया 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण

Untitled 23 copy 1

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।  22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘डी’ समवाय पतलहवा में सीमावर्ती क्षेत्र की 15 युवतियों के लिए 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार, 10 दिसंबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने किया।

कमांडेंट ठाकुर ने युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण न केवल कौशल विकास का माध्यम हैं, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उनके भविष्य को नई दिशा देते हैं। कार्यक्रम में उप-कमांडेंट महावीर भामू, सहायक कमांडेंट हरसुख लाल दर्शनीया रूपाभाई सहित SSB के अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथियों में ग्राम प्रधान नरसिंह यादव एवं ग्राम प्रधान दिनेश शर्मा भु उपस्थित रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More