हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड बनेगी

Untitled 1 copy 4

हल्द्वानी। कुमाऊं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने वाली दो बड़ी परियोजनाओं को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिल गई है। हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है। वहीं लालकुआं बाईपास निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। सांसद अजय भट्ट ने बताया कि उनकी इस मामले में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से विस्तृत चर्चा हुई थी। इस परियोजना के पूरा होने पर हल्द्वानी से हरिद्वार की दूरी दो से ढाई घंटे में तय हो सकेगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

सांसद अजय भट्ट ने बताया कि उनकी इस मामले में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से विस्तृत चर्चा हुई थी। इस परियोजना के पूरा होने पर हल्द्वानी से हरिद्वार की दूरी दो से ढाई घंटे में तय हो सकेगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। सांसद भट्ट ने कहा कि यह एलिवेटेड मार्ग न केवल कुमाऊं वासियों की यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करेगा। खासतौर पर तीर्थ स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

इसी क्रम में लालकुआं बाईपास के निर्माण को भी विभागीय मंजूरी मिल गई है। डीपीआर प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बाईपास बनने के बाद लालकुआं नगर में बढ़ते यातायात दबाव में कमी आएगी और भारी वाहनों को शहर में प्रवेश किए बिना आवागमन का विकल्प मिलेगा। सांसद भट्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों परियोजनाओं के पूरा होते ही कुमाऊं के धार्मिक, पर्यटन और व्यापारिक क्षेत्रों को विशेष लाभ पहुंचेगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

Spread the love

New Delhi
homeslider National Politics

ज्ञानेश को CJP का अल्टीमेटम, 48 घंटे में दीजिए इस्तीफा

New Delhi: चुनाव आयोग से जुड़ी एक हालिया मीडिया रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत तीन प्रमुख मांगें सरकार और चुनाव आयोग के सामने रखी हैं। CJP का कहना है कि […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

वाह डॉक्टर साहब ! बाएं पैर की जगह दाएं का कर दिया ऑपरेशन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि जिस बुजुर्ग महिला के बाएं घुटने में परेशानी थी, डॉक्टरों ने गलती से उसके दाएं घुटने का ऑपरेशन कर दिया। मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से किए […]

Spread the love
Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में नया अपडेट, राहुल गांधी ने माता-पिता से की बात

Mumbai: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मामले में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बातचीत करने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि राहुल गांधी ने परिवार से घटना की जानकारी ली और मदद का […]

Spread the love
Read More