ट्रकों के अवैध कटिंग पर नौतनवां क्षेत्राधिकारी हुए सख्त,मचा हड़कंप

Untitled 8 copy 1

नया लुक संवाददाता

महराजगंज । भारत-नेपाल बॉर्डर पर ट्रकों की अवैध कटिंग की बढ़ती शिकायतों को लेकर रविवार  को क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम नौतनवां ने सोनौली पार्किंग में अचानक छापेमारी की। बताया जाता है कि बॉर्डर पर करीब छह किलोमीटर लंबी ट्रकों की लाइन लगी होने के कारण कुछ ड्राइवर अवैध रूप से रूट बदलकर सीधे बॉर्डर तक पहुंच रहे थे जिससे जाम व एक्सीडेंट की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इसकी सूचना किसी व्यक्ति ने क्षेत्राधिकारी को दी, जिसके बाद वह तुरंत टीम के साथ सोनौली पार्किंग पहुंचे।

छापेमारी के दौरान पार्किंग में खड़ी पांच ट्रकों के ड्राइवरों को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया, वहीं करीब आधा दर्जन ट्रकों का चालान किया गया। इसके अलावा लगभग दर्जनभर ड्राइवरों को कड़ी हिदायत भी दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से ट्रक कटिंग में लिप्त ड्राइवरों, ट्रक मालिकों और पार्किंग स्टैंड संचालकों में भारी दहशत का माहौल फैल गया। क्षेत्राधिकारी ने मौके पर मौजूद सिपाहियों को भी फटकार लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More