मोहनलालगंज: ढाबे के पास मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, हत्या किए जाने की आंशका

murder
  • पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को उसका शव एक ढाबे के पास पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति के साथ कोई अनहोनी होने की आंशका जताई जा रही है, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहनलालगंज क्षेत्र में गुप्ता नाम का ढाबा है। कुछ राहगीर रविवार को उधर से गुजर रहे थे कि देखा कि एक शख्स की लाश पड़ी है। शव देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसके आधार पर संपर्क किया गया तो पता चला कि व्यक्ति तन्दूरी कारीगर है जिसका नाम राजकुमार या फिर राजेश है यह साफ नहीं हो सका है।

वहीं स्थानीय लोग व्यक्ति की हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। वहीं पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि मृतक तंदूर का कारीगर था, इससे लग रहा है कि किसी ढाबे वाले की भूमिका तो नहीं, यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है। पुलिस के मुताबिक मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

Crime News

गाजीपुर: इंदिरा नगर में दो घरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

2,11,800 रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : इंदिरा नगर क्षेत्र दो घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर गाजीपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, उपनिरीक्षक धनपाल, हेड कांस्टेबल बालकुश, हेड कांस्टेबल अशोक यादव, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, कांस्टेबल भुवन विक्रम के अलावा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस

Green Gas मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस लोगों से सावधान रहने के लिए किया अपील किसी भी अनजान कॉल आने पर क्लिक न करें- आईपीएस अधिकारी किरन यादव ए अहमद सौदागर Lucknow : साइबर फ्राड करने वाले शातिरों से आम जनता को बचाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस जागरूकता […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: केबिल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, तीन चोर गिरफ्तार

इनके पास से दो बंडल केबिल व घटना में इस्तेमाल आटो रिक्शा बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला […]

Read More